फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ansari Warriors beat Pasha Tiger Amroha by five wickets

अंसारी वॉरियर्स ने पाशा टाइगर अमरोहा को पांच विकेट से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ansari Warriors beat Pasha Tiger Amroha by five wickets
Ansari Warriors beat Pasha Tiger Amroha by five wickets - फोटो : JPNAGAR
डीएनएस 20-20 क्रिकेट लीग मैच के दसवें मैच में अंसारी वॉरियर्स ने पाशा टाइगर अमरोहा को पांच विकेट से हराकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

डीएनएस क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित डीएनएस 20-20 क्रिकेट लीग मैच के दसवें मैच में डीएनएस क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर अंसारी वॉरियर्स और पाशा टाइगर अमरोहा के बीच खेला गया। पाशा टाइगर ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 150 रन बनाए, जिसमें हर्ष राणा ने 49, अभिषेक ने 44 रन बनाए । गेंदबाजी में अंसारी वॉरियर्स के लिए शाहनवाज ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अंसारी वॉरियर्स ने 19.5 ओवर में मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। टीम के लिए अक्षु बजवा ने 57, मोहम्मद उस्मान ने 24 रन बनाए। पाशा टाइगर के लिए अमान सिद्दीक़ी ने दो विकेट लिए। शाहनवाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका शमशाद अल्वी, जववाद अली ने निभाई, जबकि स्कोरर योगेश पाल रहे। मैच के दौरान कोच बदरूद्दीन सिद्दीक़ी, मोहम्मद हसीन (बादशाह), टूर्नामेंट अध्यक्ष वासिक राजा, आदित्य चहाल, मोहम्मद रिहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed