{"_id":"68c9d2fb2bb57593a801685e","slug":"another-bus-will-run-for-mathura-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-147816-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मथुरा के लिए एक और बस चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मथुरा के लिए एक और बस चलेगी
Wed, 17 Sep 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द परिवहन निगम अमरोहा डिपो से मथुरा के लिए एक और रोडवेज बस चलाने की तैयारी कर रहा है। यह बस शाम 4:30 बजे अमरोहा से चलेगी। अभी एक बस रोजाना सुबह 6:30 बजे मथुरा के लिए जाती है। दूसरी बस का संचालन होने से लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।
अमरोहा डिपो में 79 बसें निगम की हैं। इनमें 21 अनुबंधित हैं। अमरोहा डिपो से बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली और संभल के लिए बसों का संचालन होता है। बीते तीन सालों में नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत, मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन हुआ। इसके अलावा विभाग ने 19 जून 2025 को अमरोहा डिपो से जल्द ही ग्रेटर नोएडा के परी चौक के लिए बस का संचालन शुरू किया था लेकिन यह व्यवस्था यात्रियों के अभाव में ठप हो गई।
इसके अलावा विभाग ने 25 सितंबर 2024 को आगरा के लिए एक बस के संचालन का फैसला लिया। यह बस रोजाना दोपहर ढाई चार बजे आगरा के लिए रवाना होती है जिसका रूट अमरोहा डिपो से गजरौला, हसनपुर, गवां, अनूपशहर, अलीगढ़ होते हुए निर्धारित है। इसके अलावा एक बस अमरोहा से हसनपुर और गंगानगर पुल से होते हुए बुलंदशहर स्याना के लिए चलाने की तैयारी है। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि जल्द ही डिपो से एक बस अमरोहा डिपो से मथुरा के लिए चलाने की तैयारी है। यह बस शाम को रोजाना 4:30 बजे अमरोहा डिपो से मथुरा के लिए निकलेगी।