फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ANM's ruckus in protest against vacating the house

आवास खाली कराने के विरोध में एएनएम का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
ANM's ruckus in protest against vacating the house
जिला अस्पताल की कॉलोनी में आवास खाली कराने के विरोध में एएनएम ने हंगामा कर दिया। पुलिस के सामने ही एएनएम मकान का ताला लगा कर चली। मकान खाली कराने पहुंची पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। अब अधिकारियों ने एएनएम को जल्दी की आवास खाली नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आवासीय परिसर में बने कर्मचारियों के आवासों में दो संविदा एएनएम बीते दस साल से रह रही हैं। इनमें से एक की तैनाती जोया और दूसरी एएनएम की तैनाती रहरा सीएचसी पर है। आवास खाली कराने को अस्पताल प्रशासन दोनों एएनएम को सालभर से नोटिस जारी करता आ रहा है। कामयाबी नहीं मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने दोनों के खिलाफ अमरोहा देहात थाने में तहरीर भी दी है। इससे पहले जिलाधिकारी से भी शिकायत की थी। सोमवार को देहात थाना पुलिस आवास खाली कराने पहुंची तो एएनएम ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान आवासीय परिसर में दो घंटे तक हंगामे और बहसबाजी हुई। इस दौरान एक एएनएम कमरे के बाहर ताला लगाकर चली गई। जबकि दूसरी एएनएम ने आवास में अपनी मां को छोड़ दिया। लिहाजा काफी मशक्कत के बाद भी आवास खाली कराने में नाकाम रही पुलिस बैरंग लौट गई। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉॅॅॅॅ.चरन सिंह ने दोनों एएनएम दूसरे अस्पतालों में तैनाती के बाद भी आवासों पर कब्जा जमाए हुए हैं। पुलिस आने के बाद भी उन्होंने आवास खाली नहीं किया है। उनके आवासों की बिजली काट दी गई है। यदि जल्द की आवास खाली नहीं किए गए, तो दोनों एनएमओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed