{"_id":"60f33bc48ebc3e79b8795d91","slug":"angry-teacher-brother-in-law-for-befriending-another-youth-had-given-a-contract-for-killing-a-nurse-for-rs-1-20-lakh-jpnagar-news-mbd3960924163","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे युवक से दोस्ती करने से नाराज शिक्षक जीजा ने 1.20 लाख रुपये में दी थी नर्स की हत्या की सुपारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे युवक से दोस्ती करने से नाराज शिक्षक जीजा ने 1.20 लाख रुपये में दी थी नर्स की हत्या की सुपारी
विज्ञापन
अमरोहा। नर्स के साथ लूटपाट और जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। नर्स पर हमला लूटपाट के लिए नहीं किया गया था। बल्कि उसकी हत्या करने की योजना थी। नर्स के दूसरे युवक से दोस्ती करने से नाराज शिक्षक जीजा ने 1.20 लाख रुपये में उसकी हत्या की सुपारी दी थी। नर्स के चेहरे पर कोई मामूली चोट के निशान नहीं थे, उसके चेहरे पर बर्फ तोड़ने वाले सूजे से कई वार किए गए थे। आरोपी नर्स को मरा जानकर छोड़ गए थे। पुलिस ने आरोपी जीजा सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम था। सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, नर्स का मोबाइल, आधार कार्ड, पर्स में रखे 3100 रुपये बरामद हुए हैं।
एसपी पूनम ने शनिवार को पुलिस ऑफिस सभागार में वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को लखनऊ से घर लौटते समय शिव नगर निवासी नर्स आरती पर प्रीत विहार कॉलोनी में जानलेवा हमला हुआ था। वारदात को अंजाम बाइक सवार तीन युवकों ने दिया था। आरोपी नर्स का पर्स और मोबाइल भी लूटकर ले गए थे। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जिसके बाद शुक्रवार की दोपहर एक आरोपी जावेद उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया गया। जबकि शाम को मुशीर उर्फ डॉन को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो बड़ी साजिश से पर्दा उठता चला गया।
एसपी के मुताबिक नर्स आरती की हत्या कराने की पटकथा उसके सगे जीजा पंकज सैनी निवासी धामपुर जनपद बिजनौर ने अपने दोस्त सूरज सैनी निवासी नहटौर जनपद बिजनौर के साथ लिखी थी। दोनों ने पंकज सैनी के रिश्तेदार संजीव सैनी निवासी मोहल्ला मौहम्मदी सराय अमरोहा नगर के माध्यम से 1.20 लाख रुपये में हत्या की सुपारी मुशीर उर्फ डॉन व उसके दोस्त जावेद उर्फ गुड्डू को दी थी। आरोपियों को बतौर एडवांस 20 हजार रुपये दे दिए गए थे। बाकी रकम हत्या होने के बाद देना तय हुआ था।