फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Angry shopkeepers clash with traffic police

नाराज दुकानदारों की ट्रैफिक पुलिस से नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Angry shopkeepers clash with traffic police
जोया। दुकानदारों ने चौकी इंचार्ज से निर्माणाधीन पुल की नीचे अवरोध लगाकर बंद किए रास्ते को एक सप्ताह के लिए खोलने की मांग की। इससे नाराज दुकानदारों की ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देखकर सिविल पुलिस ने समझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

सोमवार को कस्बा जोया के तमाम व्यापारी एकत्र होकर चौकी इंचार्ज से मिले और आगामी एक सप्ताह के लिए निर्माणाधीन पुल के नीचे बंद रास्ते को खुुलवाने की मांग की। कहा कि दीपावली के मद्देनजर पुल निर्माण का कार्य रुका हुआ है। ऐसी स्थिति में दीपावली, भैया दूज के मद्देनजर अवरोध हटाकर रास्ता खोल दिया जाए। चौकी इंचार्ज ने रास्ता खुलवाने के बारे में एसडीएम से बात करने को कहा।
विज्ञापन

इससे नाराज व्यापारियों ने चौराहे पर आकर ट्रैफिक पुलिस से नोकझोंक की और डीएम से मिलने को कहा। इस दौरान कौशल गुप्ता, राहुल गुप्ता, त्रिलोक शर्मा, भास्कर शर्मा, कामरान अहमद, संजय गुप्ता, सतेंद्र चौधरी, अमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed