{"_id":"68c09ad5ba3656e8c2027100","slug":"angry-father-threatens-suicide-as-those-responsible-for-sons-death-have-not-been-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-147397-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बेटे की मौत के जिम्मेदारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पिता ने दी आत्महत्या की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बेटे की मौत के जिम्मेदारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पिता ने दी आत्महत्या की चेतावनी
Wed, 10 Sep 2025 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। हैंडलूम कारोबारी गुफरान को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले सात आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि, मामले में कारोबारी की भाभी सना की गिरफ्तारी हो चुकी है। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से कारोबारी के परिजनों में आक्रोश है। मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे परिजनों ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही पिता अताउल्लाह ने कारोबारी बेटे की दो बेटियों के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को कारोबारी गुफरान के पिता अताउल्लाह अन्य परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। शिकायतीपत्र देकर बताया कि विवेचक अभिलाष प्रधान आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि विवेचक कहते हैं की वीडियो कोई साक्ष्य नहीं होता है। इसलिए मैं केवल तीन लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई करूंगा, बाकी के नाम निकाल दूंगा। आरोप है कि विवेचक अभिलाष प्रधान की मुख्य आरोपी फसल से पुरानी जान पहचान है। रजबपुर थाने में तैनाती के दौरान भी अभिलाष प्रधान के संबंध फजल से थे। लिहाजा अभिलाष प्रधान से निष्पक्ष विवेचना की उम्मीद नहीं है। इसलिए अभिलाष प्रधान से विवेचना हटाकर किसी सक्षम अधिकारी से कराई जाए।