फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Anganwadi worker assaulted, records torn

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ मारपीट, अभिलेख फाड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker assaulted, records torn
विकास खंड की ग्राम पंचायत वासीपुर पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई। उसके अभिलेख फाड़ कर फेंक दिए गए। शिकायत करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने घटना की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारी को दे दी है। पुलिस से पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्राम वासीपुर में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता का आरोप है कि बुधवार को वह केंद्र पर एक बच्ची का वजन कर रही थी। बच्ची के पिता और दादी ने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और विरोध करने पर अभिलेख फाड़ कर फेंक दिए। हेमलता ने बताया कि उसने 112 नंबर पर फोन किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। पीड़िता की ओर से आरोपी मां-बेटे के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed