फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   An 11th class student standing outside his friend's house was shot

Amroha News: दोस्त के घर के बाहर खड़े 11वीं के छात्र को मारी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
An 11th class student standing outside his friend's house was shot
रजबपुर। दोस्त के घर के बाहर खड़े 11वीं के छात्र तुषार को बाइक सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। दाहिने हाथ में गोली लगने से तुषार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोली लगने से घायल 18 वर्षीय तुषार रजबपुर थानाक्षेत्र के नरैना कला गांव के रहने वाले किसान वीरेंद्र सिंह के बेटे हैं। तुषार एक निजी इंटर कॉलेज में 11वीं के छात्र हैं। पिता वीरेंद्र सिंह के मुताबिक 9 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे तुषार रजबपुर से अपने घर जा रहा था। रास्ते में नरैना खुर्द के रहने वाले अपने दोस्त प्रतीक से उनके घर के बाहर बात करने लगा, तभी कफूरपुर रेलवे स्टेशन की तरफ से एक बाइक पर सवार नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव ईंट का रढा निवासी गोलू, शहबाजपुर गांव निवासी नमित, और अलीपुर गांव निवासी अंकुल वहां आए और तुषार पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। एक गोली तुषार के दाहिने हाथ में लगी। तुषार लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं सके। सूचना मिलते ही घायल तुषार के परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तुषार को मेरठ रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में गोलू उर्फ दीपेंद्र, नमित अंकुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed