फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha's products will shine in the trade show

Amroha News: ट्रेड शो में चमकेंगे अमरोहा के उत्पाद

Tue, 02 Sep 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 02 Sep 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Amroha's products will shine in the trade show
अमरोहा। उद्यमियों और कारोबारियों को मंच मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हर साल ट्रेड शो का आयोजन करती है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो में अमरोहा के उद्यमी व कारोबारी हिस्सा लेंगे। यहां लगभग एक दर्जन उद्यमियों ने अपना पंजीकरण कराया है। ट्रेड शो का आयोजन 25 से 29 सितंबर के बीच होगा।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो में अमरोहा के उत्पाद भी दिखाई देंगे। ढोलक के साथ अमरोहा के मेटल व वुडेन हैंडीक्राफ्ट व टैक्सटाइल उत्पादों देश के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी पहचान बनाए हुए हैं। हर साल बड़ी तादाद में इनका निर्यात भी किया जाता है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार भी उद्यमियों व कारोबारियों को मंच उपलब्ध कराती रहती है जिससे कारोबारियों के अंतरराष्ट्रीय बाजार का दायरा हर साल बढ़ता रहता है। ऐसे में यह इंटरनेशल ट्रेड शो किसी सुनहरे मौके से कम साबित नहीं होगा। उद्योग विभाग के अनुसार ट्रेड शो में करीब 80 देशों के ग्राहक पहुंचेंगे। विभाग के अनुसार ट्रेड शो में हिस्सा लेने के लिए लगभग एक दर्जन उद्यमी व कारोबारियों ने अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी टैरिफ के बाद नए बाजार की तलाश में जुटे हैं निर्यातक
- अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के बाद निर्यात करने वाले कारोबारियों को ट्रेड शो एक बेहतर मंच साबित हो सकता है। अमेरिका ओडीओपी में शामिल मेटल व वुडेन हैंडीक्राफ्ट उत्पादों का बड़ा बाजार रहा है।

- ऐसे में टैरिफ बढ़ने की घोषणा होने के बाद निर्यात होने वाले उत्पादों के ऑर्डर में कुछ कमी दर्ज की गई थी। जिसको लेकर उद्यमी व कारोबारी निराश नजर आ रहे थे। लेकिन इंटरनेशनल में कारोबारियों को नए बाजार की तलाश पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

---------------
इंटरनेशल ट्रेड शो में शामिल होने के लिए उद्यमियों व कारोबारियों के पंजीकरण किए गए हैं। इससे उनको बढ़ावा मिलेगा और अपने उत्पादों के लिए एक बेहतर मंच भी मिल सकेगा। - शैलेंद्र सिंह, उपायुक्त, उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article