फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Women told police their grief, husband marrying second time... gave triple talaq others

Amroha: महिलाओं ने पुलिस को सुनाया दुखड़ा, एक का पति कर रहा दूसरी शादी... अन्य को दे दिया तीन तलाक

Tue, 26 Dec 2023 02:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Dec 2023 02:55 PM IST
सार

हसनपुर की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी के बाद कोई संतान नहीं हुई। इससे नाराज होकर पति ने दूसरी शादी कर ली है। गजरौला निवासी ने बताया कि दहेज के लिए ससुराली लगातार परेशान कर रहे हैं। विरोध करने पर तीन तलाक दे दिया।   

विज्ञापन
Amroha: Women told police their grief, husband marrying second time... gave triple talaq others
अमरोहा पुलिस को महिलाओं ने सुनाया दुखड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हसनपुर की महिला ने पति पर दूसरी शादी कर घर से भागने का आरोप लगाया है। सोमवार शाम को अलीगढ़ निवासी महिला कोतवाली पहुंची। महिला का कहना है कि 15 साल पूर्व हसनपुर के लालबाग निवासी एक व्यक्ति ने शादी की थी लेकिन कोई संतान नहीं है। पति कैंटीन चलता है। कुछ दिन पूर्व वह अपने मायके गई थी।

विज्ञापन


सोमवार को मायके से अपनी ससुराल पहुंची तो घर पर ताला लगा हुआ था। आसपास पता करने पर मालूम हुआ कि पति ने दूसरी शादी कर ली है और वह दूसरी पत्नी को लेकर किसी दूसरे शहर फरार हो गया है। आरोप है कि पति ने कई शादियां कर रखी हैं। उसके कई महिलाओं से संबंध हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 

विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर तीन तलाक दिया

गजरौला में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। उसकी डेढ़ साल की बेटी छीन ली। मोहरका पट्टी निवासी स्वालेहा की शादी तीन साल पूर्व थाना क्षेत्र के गांव टांडा निवासी वसीम के साथ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में हैसियत से अधिक दान दहेज मिलने के बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह कम दहेज बताकर उसे प्रताड़ित करते थे। सात दिसंबर को ससुराल वालों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। पति पर आरोप है कि उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।


उसकी डेढ़ साल की बेटी को छीन लिया। पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने वसीम, जेठ नसीम, सास फिरदौस और ननद अमरीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed