{"_id":"68c188e9c54d7895fc03faf6","slug":"amroha-wife-dies-body-thrown-into-ganga-they-were-married-ten-months-ago-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस माह की शादी: जबरदस्ती घर में बनाया मुर्गा, पत्नी ने पंखे से लटक दी जान, पति और परिजनों ने लाश गंगा में बहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस माह की शादी: जबरदस्ती घर में बनाया मुर्गा, पत्नी ने पंखे से लटक दी जान, पति और परिजनों ने लाश गंगा में बहाई
Wed, 10 Sep 2025 07:51 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)।
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 10 Sep 2025 07:51 PM IST
सार
आदमपुर क्षेत्र में विवाहिता रीना की संदिग्ध हालात में मौत के बाद पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ है। पति निगम ने भाइयों के साथ मिलकर शव को गंगा में बहा दिया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शव की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जान गंवाने वाली रीना। पुलिस हिरासत में पति और अन्य
- फोटो : संवाद
विस्तार
विवाहिता की हत्या कर शव को गंगा नदी में बहाने का मामला सामने आया है। मायके वालों की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से दुपट्टा बरामद किया गया। पुलिस शव की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर निवासी रीना(21) की शादी करीब दस माह पहले रहरा थाना क्षेत्र के गांव वंशीवाला मेहरपुर निवासी निगम के साथ हुई थी। रीना 20 अगस्त को अचानक गायब हो गई थी। उसकी खोजबीन की जा रही थी। पति ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि जब पुलिस ने खोजबीन शुरू की गई तो कुछ लोगों ने विवाहिता के पति पर ही हत्या का शक जताया था। रीना मां कौशल्या की तहरीर पर पति निगम, सास, ससुर सुरेश, जेठ महकार और तहेरे भाई बिजेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि आरोपी पति निगम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने बताया कि 20 अगस्त की रात को वह घर पर मुर्गा बनाने के लिए लेकर आया था लेकिन वह इससे परहेज करती थी। उसके मना करने पर भी घर में मुर्गा बनाया। इसके बाद रीना ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए निगम ने सगे भाई महकार और तहेरे भाई बिजेंद्र के साथ मिलकर विवाहिता के शव को कपड़े में बांधकर गंगा में बहा दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की खोजबीन की लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी शव नहीं मिल सका। सीओ ने बताया कि आरोपी निगम, महकार और बिजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। शव की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन