फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Villagers caught people carrying animal skin and bones, created ruckus

Amroha: पशु की खाल-हड्डी ले जा रहे लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, मच गया हंगामा, पुलिस ने बमुश्किल संभाले हालात

Tue, 14 May 2024 12:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 12:20 PM IST
सार

अमरोहा में मृत पशु की खाल और हड्डी ले जा रहे युवकों ने लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा मच गया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत करवाया। युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Amroha: Villagers caught people carrying animal skin and bones, created ruckus
अमरोहा में गश्त करती पुलिस - फोटो : पुलिस एक्स

विस्तार

मृत पशु की खाल-हड्डी लेकर जा रहे लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष बताकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस में बिगड़ते हालात संभाले और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर ने जांच कर मृत पशु की खाल हड्डी होने की पुष्टि की।

विज्ञापन


पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संक्रमण फैलने की आशंका के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। ये घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव गजाना की है। रविवार दोपहर दो लोग एक खुली हुई ठेली में पशु के अवशेष भरकर गांव से गुजर रहे थे।
विज्ञापन


इनके अलावा स्कूटी पर भी दो लोग सवार होकर ठेली के पीछे-पीछे चल रहे थे। ठेली खुली होने के कारण पशु का कचरा जगह-जगह सड़क पर गिरता हुआ जा रहा था। प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष होने का शक होने पर ग्रामीणों ने ठेली समेत चारों लोगों को घेर लिया। \
विज्ञापन
विज्ञापन


अवशेष प्रतिबंधित पशु के होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम लक्ष्मण, पवन, चमन और जितेंद्र निवासी मोहल्ला अहमद नगर बताया और मृत पुश की खाल और हड्डी होने की बात कही। जांच-पड़ताल में पता चला कि नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव दाऊद सराय में रहने वाले जाहिद के पालतू पशु की बीमारी के कारण मौत हो गई थी।


लक्ष्मण के पास पालतू मृत पशुओं की ढुलाई का लाइसेंस है। चारों पशु को बान नदी में डालने जा रहे थे, जबकि खाल व हड्डियां ठेकेदार को बेचनी थी। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में संक्रमण फैलने की आशंका में चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालान कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed