फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha villagers angry as person accused of creating violence not arrested

अमरोहा: मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से खफा ग्रामीणों ने लगाया जाम, जमकर किया हंगामा

Thu, 02 Sep 2021 04:15 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 02 Sep 2021 04:15 PM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस और आक्रोशित परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बाद में विधायक ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
 

विज्ञापन
Amroha villagers angry as person accused of creating violence not arrested
ग्रामीणों ने जाम लगाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कलां में दो दिन पहले मामूली बात पर हुई मारपीट और पथराव में घायल युवक की हालत नाजुक होने और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से खफा ग्रामीणों ने रहरा-हसनपुर मार्ग स्थित शाहपुर कलां गांव में घायल को रखकर जाम लगा दिया है। आक्रोशित ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस और आक्रोशित परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बाद में विधायक ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम से आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरन राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


यह मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कलां का है। यहां दो दिन पहले गाली गलौज का विरोध करने पर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया था, जिसमें 40 वर्षीय रणवीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने घायल का सीएचसी में उपचार कराया था। इसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर गांव के ही तेजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लेकिन पुलिस ने दो दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। उधर घायल की हालत में सुधार नहीं हो रहा है, उसकी हालत नाजुक है। ऐसी स्थिति में परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे परिजनों ने घायल को रहरा हसनपुर मार्ग पर लिटाकर जाम लगा दिया। 

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते रहे, जिसे लेकर पुलिस और परिजनों में नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देखकर विधायक महेंद्र खड़गवंशी मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।  उसके बाद ग्रामीण शांत होकर घर लौट गए। 


करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर आक्रोशित भीड़ का कब्जा रहा। भारी जाम से आवागमन प्रभावित रहा, जिसके कारण लोगों को परेशानी हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर का कहना है कि मारपीट के मामले में पहले ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed