{"_id":"68fcd523564496f557075e73","slug":"amroha-villager-shot-for-resisting-being-called-a-thief-condition-critical-police-searching-for-accused-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: चोर कहने का विरोध करने पर मारी गोली, ग्रामीण की हालत गंभीर, पुलिस को आरोपियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: चोर कहने का विरोध करने पर मारी गोली, ग्रामीण की हालत गंभीर, पुलिस को आरोपियों की तलाश
Sat, 25 Oct 2025 07:18 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गजराैला/अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, गजराैला/अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 25 Oct 2025 07:18 PM IST
सार
शहवाजपुर डोर गांव में विवाद के बाद लाठी-डंडे से मारपीट कर ग्रामीण के पीठ पर गोली मार दी गई। घायल को पहले निजी अस्पताल और फिर मेरठ रेफर किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चोर कहने का विरोध करने पर दबंगों ने ग्रामीण के साथ मारपीट कर उसे गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेरठ में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दो भाइयों और उनके पिता समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना थाना क्षेत्र के गांव शहवाजपुर डोर में शुक्रवार रात 11 बजे की है।
विज्ञापन
गांव निवासी ताहिर का कहना है कि उनका भाई पप्पू रात में घर के बाहर खड़ा था। उनका आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने उसे चोर कहना शुरू कर दिया। भाई ने विरोध करते हुए कहा कि उसे चोर क्यों कह रहे हो। उसने उनका क्या सामान चोरी कर लिया है जिस पर चारों ने उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट कर दी।
विज्ञापन
ताज मोहम्मद ने जान से मारने की नीयत से भाई पर तमंचे से गोली मारी जो उसकी पीठ में लगी। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल को तुरंत निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने ताहिर की तहरीर पर आबिद उर्फ चेंपियन उसके दो बेटों ताज मोहम्मद व सोनू और मुस्तकीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।