{"_id":"62ac1e3076b8b953453008f8","slug":"amroha-two-friends-riding-a-scooty-going-to-haridwar-were-crushed-by-an-unknown-driver-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा : हरिद्वार जा रहे स्कूटी सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन चालक ने कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा : हरिद्वार जा रहे स्कूटी सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन चालक ने कुचला, एक की मौत
Fri, 17 Jun 2022 11:54 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार जा रहे स्कूटी सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया। हादसे में किसान की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर आ गए। मृतक के बहनोई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
यह हादसा बृहस्पतिवार की रात नौगांवा सादात थानाक्षेत्र कुमखिया गांव के पुल के पास हुआ। थानाध्यक्ष संत कुमार के मुताबिक मुरादाबाद जनपद के मझोला थानाक्षेत्र के गांव दाबसहाय की मिलक शाहपुर तिगरी निवासी अनुज चौधरी पैसे से किसान है। अविवाहित अनुज चौधरी के परिवार में मां के अलावा तीन बहने हैं। बृहस्पतिवार की रात 2:30 बजे अनुज चौधरी अपने दोस्त रंजीत के साथ हरिद्वार जा रहे थे। दोनों एक स्कूटी पर सवार थे। जैसे ही उनकी स्कूटी बिजनौर मुरादाबाद रोड स्थित कुमखिया गांव के पुल के पास पहुंची। तभी अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में अनुज चौधरी (40) की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि उनका दोस्त रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रंजीत को मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान अनुज चौधरी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। एसओ के मुताबिक मृतक अनुज चौधरी के बहनोई मुकेश सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही कि चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन