{"_id":"62737898f6c5dd4a1e0f5e1e","slug":"amroha-tractor-carrying-wheat-bags-opened-on-way-grains-on-road-create-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: रास्ते में रस्सी खुल जाने से ट्रैक्टर टिपलर से बिखरा गेहूं, जाम के हालात बने रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: रास्ते में रस्सी खुल जाने से ट्रैक्टर टिपलर से बिखरा गेहूं, जाम के हालात बने रहे
Thu, 05 May 2022 12:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 05 May 2022 12:41 PM IST
सार
गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे चौपला की तरफ से एक गेहूं की बोरियों से लदा ट्रैक्टर टिपलर नगर की तरफ जा रहा था। जैसी ही वह चौपला से 10-15 कदम आगे बढ़ा, इस बीच बोरियों को रोकने के लिए बंधी रस्सी खुल गई। जिससे अनाज की बोरियां नीचे गिर कर फट गईं और गेहूं सड़क पर बिखर गया।
विज्ञापन
सड़क पर गिरी गेहूं की बोरी, लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरोहा के गजरौला में ट्रैक्टर टिपलर में लादकर लाई जा रहीं गेहूं की बोरी रस्सी खुल जाने के कारण नीचे गिर कर फट गईं। गेहूं सड़क पर बिखर जाने से एक तरफ का रास्ता बंद करना पड़ा। इस दौरान जाम के हालात बने रहे। यातायात को संभालने में पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे चौपला की तरफ से एक गेहूं की बोरियों से लदा ट्रैक्टर टिपलर नगर की तरफ जा रहा था। जैसी ही वह चौपला से 10-15 कदम आगे बढ़ा, इस बीच बोरियों को रोकने के लिए बंधी रस्सी खुल गई। जिससे अनाज की बोरियां नीचे गिर कर फट गईं और गेहूं सड़क पर बिखर गया।
विज्ञापन
चालक ने तुरंत ट्रैक्टर टिपलर को रोका। दूसरी बोरी मंगाईं। ट्रैक्टर टिपलर पर सवार लोग बिखरे गेहूं को समेटने में लग गए। इस कारण आने जाने वाले वाहनों को एक ही तरफ से निकाला गया। जिससे जाम के हालात बने रहे। सूचना पाकर यातायात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह वाहनों को रोक कर एक तरफ से गुजारा। एक घंटे की मशक्कत के बाद बिखरे गेहूं को भरा जा सका।
विज्ञापन