फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Three people including a student died due to fever, seven dengue patients were found

Amroha: बुखार से छात्रा समेत तीन लोगों की मौत, डेंगू के सात मरीज मिले, गांवों तक नहीं पहुंचा स्वास्थ्य विभाग

Sun, 08 Oct 2023 11:49 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 11:49 AM IST
सार

जिले में बुखार के मरीज लगातार मिल रहे हैं। कई गांवों में स्थिति विकराल बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि शिविर लगाकर दवा बांटी जा रही है। 

विज्ञापन
Amroha: Three people including a student died due to fever, seven dengue patients were found
अमरोहा जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा जिले में बुखार से मौत होने का सिलसिला जारी है। शनिवार को गजरौला निवासी कक्षा चार की छात्रा निविता (10), हसनपुर में शिवानी (5) और रजबपुर के गांव चांदनगर निवासी वंदना सैनी (19) की बुखार से मौत हो गई। जिला अस्पताल में डेंगू के सात नए मरीज मिले। अस्पताल के डेंगू समेत अन्य वार्ड फुल चल रहे हैं।

विज्ञापन


रजबपुर क्षेत्र के गांव चांदनगर निवासी सोमपाल सिंह की बेटी वंदना सैनी को पांच दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने पहले स्थानीय चिकित्सकों के यहां इलाज कराया, लेकिन सेहत में सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार को परिजन उसे मुरादाबाद ले गए। जहां शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं आदमपुर थानाक्षेत्र के दूल्हेपुर अहीर में राजकुमार की पांच साल की बेटी शिवानी को चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने निजी चिकित्सक से उपचार करवाया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे संभल ले गए, लेकिन शनिवार को उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले गांव में एक अधिवक्ता की भी बुखार से मौत हो गई थी। गजरौला के खाद गुर्जर निवासी जीवन की कक्षा चार में पढ़ने वाली बेटी निविता को चार दिन पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने गांव के ही चिकित्सक से उसका उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे गजरौली में एक निजी अस्पताल में ले गए।

जहां पर शनिवार की सुबह छात्रा की मौत हो गई। इससे पहले गांव निवासी सिपाही नरेंद्र की पत्नी अंशु, शिक्षक संतपाल सिंह की पत्नी उर्मिला सहित पांच लोगों की बुखार से जान जा चुकी है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को बेहतर तरीके से इलाज किया जा रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की सभी तरह की जांच भी हो रही है। बुखार को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। योग्य डॉक्टरों से उपचार कराएं। वहीं गांव-गांव कैंप लगाकर जांच कराई जा रही हैं, दवाई भी बांटी जा रही हैं। -डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ

डेंगू के साथ अन्य वार्ड भी रहे फुल

बुखार और डेंगू का प्रकोप लगातार बना हुआ है। शनिवार को डेंगू वार्ड में 18 मरीज भर्ती थे। जबकि यहां छह बेड हैं। एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज चल रहा है। उधर, जनरल व इमरजेंसी वार्ड भी फुल रहे। दोनों वार्ड में 72 मरीज भर्ती थे। यहां भी स्थिति डेंगू वार्ड जैसी ही रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed