फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Three friends drowned in Ganga while fishing, one died due to drowning

Amroha: मछली पकड़ते समय तीन दोस्त गंगा में बहे, एक की डूबने से मौत, गोताखारों ने दो को बमुश्किल बचाया

Mon, 08 Sep 2025 07:34 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 Sep 2025 07:34 PM IST
सार

गंगा में मछली पकड़ते समय भीमा ठीकरी गांव निवासी तीन युवक डूब गए। इसमें से दो को गोताखोरों ने बचा। तीसरे युवक का शव बरामद कर लिया गया है। इससे गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन
Amroha: Three friends drowned in Ganga while fishing, one died due to drowning
हसनपुर में डूबने से युवक की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

मछली पकड़ते समय तीन दोस्त राजेंद्र, श्याम व भुवनेश गंगा में बह गए। श्याम व भुवनेश किसी तरह बाहर निकल आए जबकि राजेंद्र (34) डूब गया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने राजेंद्र का शव बरामद किया। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


हसनपुर क्षेत्र के भीमा ठीकरी गांव निवासी राजेंद्र सिंह खेती करते थे। राजेंद्र के दोस्त गांव झुरेरी निवासी श्याम व भुवनेश पास ही धोरिया गांव के सामने गंगा में मछली पकड़ने गए थे। श्याम राजेंद्र का साढू भी लगता है। दोस्तों से मिलने के लिए राजेंद्र भी कुछ समय बाद वहां पहुंच गए और मछली पकड़ने में उनकी मदद कराने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान तीनों गहरे पानी में डूबने लगे। किसी तरह से श्याम और भुवनेश तो बाहर निकल आए लेकिन राजेंद्र नहीं निकल सका। दोस्तों ने बाहर निकलकर शोर मचाया और आसपास के लोगों की मदद से तलाश शुरू की गई लेकिन राजेंद्र का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक तलाश जारी रही। सोमवार सुबह करीब 10 बजे, गोताखोरों को राजेंद्र का शव मिला। राजेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे हैं। एक आठ साल का बेटा और एक दो महीने की बेटी है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि गंगा में डूब कर युवक की मौत की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed