फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: student was beaten severely teacher, family said - she went into a coma

Amroha: छात्रा को शिक्षिका ने लगातार बरसाए थप्पड़, गिरने के बाद उठ नहीं सकी लड़की, परिजन बोले- कोमा में चली गई

Sun, 15 Oct 2023 06:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 15 Oct 2023 06:20 PM IST
सार

पीड़ित छात्रा के पिता ने एसपी से कार्रवाई करने की गुहार लगाई। उसने बताया कि बेटी रोज की तरह स्कूल गई थी। किसी बात से नाराज शिक्षिका ने उसे जमकर पीट दिया। इसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Amroha: student was beaten severely teacher, family said - she went into a coma
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में निजी स्कूल में शिक्षिका ने कक्षा 10 की छात्रा को बुरी तरह पीटा। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों के पहुंचते ही स्कूल स्टाफ मौके से भाग निकला। छात्रा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक चिकित्सक छात्रा के कोमा में चले जाने की बात कह रह हैं। छात्रा के पिता एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मुरादाबाद जनपद के कांठ थानाक्षेत्र के उधमपुर में किसान मोहम्मद इकबाल का परिवार रहता है।
विज्ञापन


उनकी बेटी 14 वर्षीय सहुफा अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव में एक निजी कन्या इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। 11 अक्तूबर को छात्र सहुफा स्कूल गई थी। इसके बाद वह अपनी कक्षा में बैठ गई। कक्षा में आई शिक्षिका ने उसे खड़ा किया और बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कारण छात्रा की हालत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन कॉलेज पहुंच गए। इस दौरान छात्रा बेंच पर लेटी हुई थी और उसे लगातार उल्टी आ रही थी। परिजनों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया। तभी स्कूल का स्टाफ मौके से भाग गया।

परिजनों ने छात्रा को पैगंबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने छात्रा को कोमा में जाने तक की बात कही है।


छात्रा के पिता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार की शाम उन्होंने एसपी कुंवर अनुपम सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed