{"_id":"626a7372b4fce1411f3996bc","slug":"amroha-student-neck-slit-with-chinese-kite-thread-narrowly-his-breathing-cord","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर छात्र लहूलुहान, कटने से बाल-बाल बची सांस की नली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर छात्र लहूलुहान, कटने से बाल-बाल बची सांस की नली
Thu, 28 Apr 2022 04:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 28 Apr 2022 04:29 PM IST
सार
बुधवार की देर रात हर्षित घरेलू सामान लेने बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में रियासत वाले मंदिर के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा उसकी गर्दन से बुरी तरह लिपट गया। घटना में हर्षित भारद्वाज बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा में घर से समान लेने बाजार को निकले कक्षा नौ के छात्र की गर्दन से चाइनीज मांझा लिपट गया। जिसकी चपेट में आकर छात्र लहूलुहान हो गया। गर्दन में गहरा घाव हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन
गनीमत रही कि सांस की नली कटने से बच गई। वरना कुछ भी हो सकता था। यह घटना बुधवार की रात अमरोहा नगर के मोहल्ला कोट की है। यहां कपड़े की दुकान पर नौकरी करने वाले अभिषेक भारद्वाज का परिवार रहता है। उनका 14 वर्षीय बेटा हर्षित भारद्वाज हिल्टन कान्वेंट स्कूल में कक्षा नो का छात्र है।
विज्ञापन
बुधवार की देर रात हर्षित घरेलू सामान लेने बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में रियासत वाले मंदिर के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा उसकी गर्दन से बुरी तरह लिपट गया। घटना में हर्षित भारद्वाज बुरी तरह घायल हो गया। गर्दन में गहरा घाव होने की वजह से लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
छात्र के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने छात्र की गर्दन से लिपटे मांझे को बमुश्किल निकाला। फिलहाल छात्र की हालत सामान्य बनी हुई है। चिकित्सकों की मानें तो मांझे से सांस वाली नली कटने से बच गई, यह गनीमत रही। वरना कुछ भी हो सकता था।