फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha ranks first in the state in CM Youth Enterprise Development Campaign

Amroha News: सीएम युवा उद्यम विकास अभियान में अमरोहा प्रदेश में अव्वल

Wed, 22 Jan 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 22 Jan 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Amroha ranks first in the state in CM Youth Enterprise Development Campaign
अमरोहा। तकनीक के दौर में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शुरू की गई सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान को युवाओं ने हाथों हाथ लिया है। पहले चरण में 250 लक्ष्य के सापेक्ष दोगुने से भी अधिक आवेदन हुए हैं, जिससे अमरोहा ने प्रदेश में पहला स्थान कायम किया है। इतना ही नहीं, 24 जनवरी को योजना की शुरुआत के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ लाभ पाने वाले जिले के दो युवाओं को सम्मानित करते हुए चेक सौंपेगे।
विज्ञापन

लघु व मध्यम उद्योग में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार ने सीएम उद्यम विकास अभियान की शुरुआत की है। इसके निर्माण इकाई लगाने व सर्विस प्रोवाइडर के रूप में कार्य करने के लिए बिना ब्याज व गारंटी के पांच लाख रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है। योजना की शुरुआत सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर 24 जनवरी को लखनऊ में करेंगे।
विज्ञापन

अमरोहा में योजना को युवाओं ने प्राथमिकता के साथ लिया है। यही वजह है, कि पंजीकरण के मामले में अमरोहा पहले पायदान पर है। लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अमरोहा के दो युवाओं को मुख्यमंत्री ऋण के चेक सौपेंगे। पहले चरण के लिए 250 पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 21 जनवरी तक अमरोहा से 650 आवेदन हो चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

- मैंने इस योजना में आवेदन किया और मेरा प्रोजेक्ट चयनित हुआ। मैं एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हूं और मेरा मुख्य कार्य फाइनेंशियल, टैक्सेशन और लीगल सलाह प्रदान करना है। इसी सर्विस को आगे बढ़ाने के लिए योजना में आवेदन किया था। मुख्यमंत्री के हाथों चेक पाने का अवसर मिलेगा। इसको लेकर काफी उत्साहित हूं।- सोनल शर्मा, गजरौला
- गांव में जनसेवा केंद्र का संचालन करता हूं, लेकिन कुछ अलग करने की ललक थी। योजना से उनको आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। गांव में परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी का प्रोजक्ट बनाकर योजना के लिए आवेदन किया था। सीएम से योजना के तहत सम्मानित होने का अवसर मिलेगा। जिसे लेकर बेहद खुशी है। - अमित कुमार, दौलतपुर

-------

प्रदेश में यह है मुरादाबाद मंडल के जिलों की स्थिति
जनपद - लक्ष्य - कुल आवेदन - प्रदेश में स्थान
अमरोहा - 250 - 650 - 1
रामपुर - 250 - 462 - 7
संभल - 250 - 199 - 12
मुरादाबाद - 750 - 300 - 47
बिजनौर - 250 - 573 - 55
- सीएम युवा उद्यम विकास अभियान में जिले की प्रगति अच्छी रही है। युवाओं के लिए यह एक बेहतर प्लेटफाॅर्म है। हम प्रदेश में पहले पायदान पर हैं। सीएम द्वारा जिले के दो युवाओं का सम्मानित होने का मौका मिलेगा, यह गर्व की बात है।- शैलेंद्र सिंह, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article