फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha police arrested five accused and disclosing Nempal murder case

नेमपाल हत्याकांड: मोबाइल की डिस्प्ले लूटने के लिए उतारा था मौत के घाट, दो भाइयों समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 May 2022 06:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यज एजेंसी, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 May 2022 06:51 PM IST
सार

अमरोहा पुलिस ने बदायूं निवासी चालक नेमपाल की हत्या मामले का खुलासा किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मोबाइल की डिस्प्ले लूटने के लिए नेमपाल की हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गईं मोबाइल की डिस्प्ले और एक वाहन आदि बरामद की हैं।

विज्ञापन
Amroha police arrested five accused and disclosing Nempal murder case
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा पुलिस ने चर्चित नेेमपाल हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। दो सगे भाइयों समेत पांच आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। इससे पहले सभी आरोपियों ने कैंटर में भरी 35 लाख रुपये की सैमसंग कंपनी के मोबाइल डिस्प्ले लूट ली थीं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गईं मोबाइल डिस्प्ले, एक वाहन और हत्या में उपयोग किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया हैं।

विज्ञापन


एसपी विनीत जायसवाल ने मंगलवार को पुलिस ऑफिस सभागार में नेमपाल हत्याकांड का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढ़ियाल में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। काफी देर बाद मृतक की पहचान बदायूं निवासी नेमपाल पुत्र शैतान सिंह के रूप में हुई थी। आरोपियों ने फावड़े से गर्दन काट कर उसकी हत्या की थी। मामले में मृतक नेमपाल के भाई कर्रु की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन

हत्याकांड के खुलासे के लिए आदमपुर थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया। टीम का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला कर रहे थे। गहन छानबीन के दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी और पता चला कि आरोपियों ने कैंटर में भरी सैमसंग कंपनी का मोबाइल डिस्प्ले लूटने के लिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मोबाइल डिस्प्ले की कीमत करीब 35 लाख रुपये थी। पुलिस ने बदायूं जनपद के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठी सराय निवासी विनोद उर्फ चीकू, प्रमोद उर्फ टीटू, धीरेंद्र, उसहैत थाना क्षेत्र के मोहम्मतपुर गांव निवासी विपिन, इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोहाली निवासी अजेंद्र को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लुटी गईं सैमसंग कंपनी की मोबाइल डिस्प्ले, एक वाहन और हत्या में प्रयोग किया गया फावड़ा भी बरामद किया। एसपी के मुताबिक आरोपी विनोद उर्फ चीकू और प्रमोद उर्फ टीटू सगे भाई हैं। जबकि अन्य आरोपी भी आपस में एक दूसरे के रिश्तेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed