{"_id":"65460743c58a64c655053fb9","slug":"amroha-married-woman-room-was-locked-from-inside-when-family-members-opened-she-was-found-hanging-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: अंदर से बंद था विवाहिता का कमरा, घरवालों ने खोला तो सन्न रह गए, फंदे में लटकी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: अंदर से बंद था विवाहिता का कमरा, घरवालों ने खोला तो सन्न रह गए, फंदे में लटकी मिली
Sat, 04 Nov 2023 06:02 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 04 Nov 2023 06:02 PM IST
सार
विवाहिता का शव मिलने के बाद मायके वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगाम काटते हुए उसकी हत्या की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव आशकपुर निवासी हरप्यारी (22) की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व थानाक्षेत्र के गांव हयातपुर निवासी गोविंद के साथ हुई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि शुरू से ही छोटी-छोटी बातों के लिए हरप्यारी को परेशान किया जाने लगा। उसका उत्पीड़न किया जाता था। कई बार मारपीट भी की गई। शुक्रवार की रात को हरप्यारी का शव उसके ही कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने ही मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता पर अभी कोई संतान भी नहीं थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन