फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha lightening falls on tinshed two cow breed and three other cattles injured

अमरोहा: आकाशीय बिजली गिरने से टीनशेड ध्वस्त, 2 गोवंश समेत 5 मवेशी झुलसे

Sat, 25 Mar 2023 03:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 Mar 2023 03:19 PM IST
सार

एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। इसके बाद पीड़िता को मुआवजा दिए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Amroha lightening falls on tinshed two cow breed and three other cattles injured
अमरोहा में गिरी आकाशीय बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के नौगांवा सादात में बेमौसम बारिश ने जहां किसानों की फसल को तबाह कर दिया है, वहीं मौसम की वजह से बीमारियों ने दस्तक दे दी है। मुनव्वरपुर गांव में किसान के घर में बनी पशुशाला पर आकाशीय बिजली गिरने से टीनशेड ध्वस्त हो गई। जबकि दो गोवंश समेत पांच मवेशी झुलस गए।

विज्ञापन


गनीमत रही परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है। आकाशीय बिजली गिरने की ये घटना नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र के मुनव्वरपुर उर्फ मुनीमपुर गांव में हुई। जहां पर किसान विजयपाल सिंह का परिवार रहता है।
विज्ञापन


बारिश के चलते परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर सोए हुए थे। जबकि दो गाय, दो भेंस, एक कटरा पशुशाला में बंधे हुए थे। रात करीब 2 बजे तेज गरज के साथ अचानक आकाशीय बिजली पशुशाला के ऊपर गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गिरने की धमक से पशुशाला की टीनशेड ध्वस्त हो गई और पशुओं को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान पांचों पशु गंभीर रूप से झुलस गए। इतना ही नहीं पशुओं की नीचे बिछी पुआल में आग लग गई। घर में रखा अनाज, इलेक्ट्रॉनिक समान, भूसा व अन्य समान जलकर खाक हो गया।

गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। तेज धमक के साथ परिवार के सदस्यों की आंख खुल गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित किसान ने एसडीएम नौगांवा सादात को शिकायती पत्र देकर मुआवजे की मांग की है।

एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। इसके बाद पीड़िता को मुआवजा दिए जाने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed