अमरोहा: आकाशीय बिजली गिरने से टीनशेड ध्वस्त, 2 गोवंश समेत 5 मवेशी झुलसे
एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। इसके बाद पीड़िता को मुआवजा दिए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के नौगांवा सादात में बेमौसम बारिश ने जहां किसानों की फसल को तबाह कर दिया है, वहीं मौसम की वजह से बीमारियों ने दस्तक दे दी है। मुनव्वरपुर गांव में किसान के घर में बनी पशुशाला पर आकाशीय बिजली गिरने से टीनशेड ध्वस्त हो गई। जबकि दो गोवंश समेत पांच मवेशी झुलस गए।
गनीमत रही परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है। आकाशीय बिजली गिरने की ये घटना नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र के मुनव्वरपुर उर्फ मुनीमपुर गांव में हुई। जहां पर किसान विजयपाल सिंह का परिवार रहता है।
बारिश के चलते परिवार के सभी सदस्य घर के भीतर सोए हुए थे। जबकि दो गाय, दो भेंस, एक कटरा पशुशाला में बंधे हुए थे। रात करीब 2 बजे तेज गरज के साथ अचानक आकाशीय बिजली पशुशाला के ऊपर गिर गई।
बिजली गिरने की धमक से पशुशाला की टीनशेड ध्वस्त हो गई और पशुओं को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान पांचों पशु गंभीर रूप से झुलस गए। इतना ही नहीं पशुओं की नीचे बिछी पुआल में आग लग गई। घर में रखा अनाज, इलेक्ट्रॉनिक समान, भूसा व अन्य समान जलकर खाक हो गया।
गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। तेज धमक के साथ परिवार के सदस्यों की आंख खुल गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित किसान ने एसडीएम नौगांवा सादात को शिकायती पत्र देकर मुआवजे की मांग की है।
एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। इसके बाद पीड़िता को मुआवजा दिए जाने की कार्रवाई की जाएगी।