{"_id":"66ae452063ca0e99940b927d","slug":"amroha-just-19-days-after-marriage-the-wife-s-demand-was-not-fulfilled-the-young-man-died-in-an-accident-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: शादी के 19 दिन बाद ही पत्नी की मांग हो गई सूनी, युवक की हादसे में चली गई जान... मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: शादी के 19 दिन बाद ही पत्नी की मांग हो गई सूनी, युवक की हादसे में चली गई जान... मच गया कोहराम
Sat, 03 Aug 2024 08:26 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2024 08:26 PM IST
सार
हसनपुर में तीन दिन पहले एक हादसे में घायल युवक की जान चली गई। युवक की 19 दिन पहले ही शादी हुई थी। बेटे की मौत होने और बहू के विधवा होने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाला रोहताश
- फोटो : संवाद
विस्तार
शादी के 19 दिन बाद सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर निवासी रोहताश सिंह (22), खूबचंद व गंगाचोली निवासी तालेवर सिंह गजरौला क्षेत्र में मजदूरी कर बुधवार शाम को बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
हसनपुर-गजरौला मार्ग पर आंधी व बारिश की वजह से पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया था। उसकी चपेट में आकर तीनों घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रोहताश व तालेवर को मेरठ रेफर किया गया था। मेरठ में दोनों का उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को रोहताश की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते हैं कि करीब 19 दिन पहले ही रोहताश की शादी गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानठेर से हुई थी। घर में शादी को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन युवक की मौत से उसके परिवार और लड़की पक्ष के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हादसे में घायल युवक की मौत सूचना प्राप्त हुई है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मजदूरी करने गए युवक की करंट से मौत
ढकिया चौकी क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी युवक आबिद (20) पंजाब के मोहाली में मजदूरी करने गया था। करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आबिद परिवार के पालन पोषण के लिए पंजाब के मोहाली में मजदूरी करने गया था।ग्रामीणों के अनुसार बीते 24 जुलाई को आबिद मजदूरी के दौरान सरिया उठा रहा था। सरिया उठाते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गया, जिस कारण सरिया के सहारे करंट उतर आया और युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। मौके पर हादसे को देखकर चीख-पुकार मच गई थी।
मजदूरी कर रहे अन्य मजदूर और लोग तुरंत उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन हालात देखते हुए उसे चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर रात को उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कार्रवाई की गई और उसके बाद देर रात को शव भगवतीपुर गांव पहुंचा।
देर रात करीब दो बजे उसको सुपुर्दे खाक कर दिया गया। लोगों ने बताया कि परिजन उसके लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे और जल्दी में शादी करने वाले थे।