{"_id":"629465525be9b62f86446f98","slug":"amroha-innocent-killed-in-dog-attack-second-injured-angry-people-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: कुत्तों के हमले में मासूम की मौत, दूसरा घायल, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: कुत्तों के हमले में मासूम की मौत, दूसरा घायल, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
Mon, 30 May 2022 12:04 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 30 May 2022 12:04 PM IST
सार
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव उधनपुर निवासी किसान इमरत सिंह का नौ वर्षीय बेटा शशिकांत और परिवार के ही मदन सिंह का 12 वर्षीय बेटा कृष सोमवार सुबह को घर के बाहर खेल रहे थे। तभी आवारा कुत्तों ने उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास करते अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्र में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कुत्ते जानलेवा हमला कर रहे हैं। घर के बाहर खेलते समय दो मासूम बच्चों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिसमें नौ वर्षीय मासूम ने दम तोड़ दिया जबकि 12 वर्षीय बच्चे को हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। घटना के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव उधनपुर की है। गांव निवासी किसान इमरत सिंह का नौ वर्षीय बेटा शशिकांत और परिवार के ही मदन सिंह का 12 वर्षीय बेटा कृष सोमवार सुबह को घर के बाहर खेल रहे थे। घर बाहरी छोर पर बना हुआ है। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। चीख पुकार मचने पर ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। लाठी-डंडा लेकर उन्होंने कुत्तों को दौड़ाया।
विज्ञापन
घायल दोनों बच्चों को परिजन अस्पताल में ले गए, जहां शशिकांत को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया जबकि कृष को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना से नाराज लोगों ने अतरासी चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। वन क्षेत्राधिकारी एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जाम लगने से आवागमन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस लोगों को समझा कर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है लेकिन लोग मौके पर वन क्षेत्राधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे हैं। घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। कुत्तों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि कुत्तों को पकड़ा जाए।