{"_id":"627e0594a3fc2a38c838663f","slug":"amroha-grocery-shopkeeper-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: सड़क हादसे में घायल किराना दुकानदार की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत, आठ मई को हुई थी दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: सड़क हादसे में घायल किराना दुकानदार की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत, आठ मई को हुई थी दुर्घटना
Fri, 13 May 2022 12:49 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)।
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 13 May 2022 12:49 PM IST
सार
आठ मई को गजरौला की कुमराला चौकी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक आपस में टकराकर गिर गई थीं, जिन पर सवार तीन युवक घायल हो गए थे। घायलों में एक बाइक पर सुंदर पुत्र भगवान दास निवासी चौहानपुरी बस्ती और नगर के ही मोहल्ला धुनपुरी निवासी अतर सिंह थे।
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क हादसे में घायल हुए किराना दुकानदार की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
आठ मई को गजरौला की कुमराला चौकी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक आपस में टकराकर गिर गई थीं, जिन पर सवार तीन युवक घायल हो गए थे। घायलों में एक बाइक पर सुंदर पुत्र भगवान दास निवासी चौहानपुरी बस्ती और नगर के ही मोहल्ला धुनपुरी निवासी अतर सिंह थे। दूसरी बाइक पर होमगार्ड जवान जयकरण सिंह का बेटा नागेंद्र सवार था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से तीनों रेफर कर दिए गए थे। अतर सिंह पुत्र लल्लू सिंह ने मेरठ में उपचार के दौरान रविवार की रात दम तोड़ दिया था। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। किराना दुकानदार सुंदर की हालत नाजुक होने के कारण मेरठ से दिल्ली रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार तड़के पांच बजे उसने दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि हादसे में घायल यवुक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।