{"_id":"65228b206104efda190bb307","slug":"amroha-ghaziabad-driver-murdered-crushing-his-head-with-stone-dead-body-found-ambarpur-gate-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: गाजियाबाद के चालक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, कांच की बोलतों से भी किए वार, अंबरपुर फाटक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: गाजियाबाद के चालक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, कांच की बोलतों से भी किए वार, अंबरपुर फाटक पर मिला शव
Sun, 08 Oct 2023 04:27 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 08 Oct 2023 04:27 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक की हत्या के बारे में पता लगाया जा रहा है। इस बारे में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों का पता लगाने के लिए टीम गाजियाबाद और नोएडा भेजी गई है।
विज्ञापन
अमरोहा में कार चालक की हत्या (FILE)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के अंबरपुर रेलवे फाटक के पास गाजियाबाद निवासी ईंट पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उनकी पहचान मनोज शर्मा 37 पुत्र सतपाल सिंह निवासी आरसी विहार कॉलोनी गाजियाबाद के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
हत्यारोपियों ने मृतक के सिर पर बियर की बोतलों से भी वार किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर सुबूत जुटाए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह व एएसपी राजीव कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
पुलिस की टीम मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से मिले पते पर रवाना हो गई है। पुलिस सूत्रों की माने तो शव के पास से मिली कार नोएडा के व्यक्ति की है। मृतक मनोज शर्मा कार लेकर अमरोहा कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा हत्या की वजह भी पता लगाई जा रही है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद के युवक का शव मिला है। उसकी सिर कुचलकर हत्या की गई है। प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सर पर ईंट पत्थर से वार किए गए हैं।
मौके पर टूटी हुई बियर की बोतल भी मिली है। इससे भी सिर में वार किया गया है। आरोपियों के बारे में पता लगाने के लिए टीमें लगाई गई हैं।