फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Gang-raped girl after taking her to ruins, also made obscene video, brother-in-law molested girl

Amroha: खंडहर में ले जाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई, युवती से जीजा ने की छेड़खानी

Tue, 14 May 2024 12:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 12:07 PM IST
सार

अमरोहा जिले के एक गांव में दो युवकों ने एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

 

विज्ञापन
Amroha: Gang-raped girl after taking her to ruins, also made obscene video, brother-in-law molested girl
सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोया में एक गांव के ही दो युवकों ने किशोरी को खंडहर में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो भी बना ली। घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाले किसान की बेटी 5 मई को गांव में ही अपनी सहेली के घर किसी काम से जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसे गांव के ही आजम और अरजान ने पकड़ लिया। उसे खींच कर दोनों खंडहर नुमा घर में ले गए और दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


उसकी अश्लील वीडियो बना ली। किसी से बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घटना के बाद किशोरी घर पहुंची और परेशान रहने लगी। परिजनों ने सख्ती से पूछा तो उसने आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने दोनों आरोपियों के कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि इस मामले में आजम ओर अरजान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नाबालिग साली से जबरन की छेड़खानी 

अमरोहा में बहन से मिलने आई किशोरी के साथ जीजा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ये नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर रहने वाले युवक की शादी सैदनगली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई है।

युवक शादी के बाद से ही अपनी नाबालिग साली पर बुरी नजर रखता है। दो दिन पहले किशोरी बहन से मिलने के लिए उसकी ससुराल आई थी। आरोप है कि शनिवार शाम घर में अकेले होने का फायदा उठाकर जीजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर किशोरी से जबरन छेड़खानी की।



विरोध करने पर तीनों ने लात-घूसों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। किशोरी के शोर मचाने पर आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों की भी जमा हो गई।। लोगों ने तुरंत ही कंट्रोल रूम फोन कर डायल 112 पुलिस टीम को बुला लिया।

पुलिस को मौके पर आता देख तीनों आरोपी भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed