फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Four friends drowned while bathing Madhyaganga canal, people barely saved one, divers searching three

अमरोहा: मध्यगंगा नहर में नहाने के दौरान चार दोस्त डूबे, लोगों ने एक को बमुश्किल बचाया, तीन की तलाश में गोताखोर

Thu, 19 Oct 2023 05:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 05:56 PM IST
सार

सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव जीहल निवासी चार दोस्त नहाने के लिए मध्यगंगा नहर में गए थे। तेज बहाव की चपेट में आने से चारों डूबने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने एक को बचा लिया। तीन की तलाश चल रही है। 

विज्ञापन
Amroha: Four friends drowned while bathing Madhyaganga canal, people barely saved one, divers searching three
अमरोहा में डूबे युवकों की तलाश - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा स्थित मध्यगंगा नहर में नहाने के दौरान चार दोस्त डूब गए। शोर सुनकर आसपास काम कर रहे लोगों ने एक युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया जबकि तीन दोस्त लापता हो गए। गोताखोर उनकी तलाश कर रहे हैं। सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव जीहल निवासी नदीम (18) पुत्र चांद खां, नवाजिश (19) पुत्र वाहिद, उस्मान (20) पुत्र बुंदू और शारिक पुत्र खुर्शीद चारों दोस्त हैं।

विज्ञापन


गांव के नजदीक से मध्यगंगा नहर गुजर रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद चारों दोस्त नहर में नहाने के लिए चले गए। नहाते समय अचानक चारों दोस्त डूबने लगे। बचाओ-बचाओ की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह से शारिक को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य तीनों दोस्त लापता हो गए। पानी के तेज बहाव की वजह से बहे युवकों की तलाश जारी है। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों से डूबे युवकों की तलाश कराई जा रही है।

डूबने के करीब डेढ़ घंटे बाद भी तीन दोस्तों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों को चिंता सता रही है। राजस्व विभाग की टीम भी पहुंच गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि लापता युवकों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed