फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   amroha first in vaccination

टीकाकरण में अमरोहा आगे, गंगेश्वरी ब्लॉक फिसड्डी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
amroha first in vaccination
अमरोहा। टीकाकरण में जिले को नंबर वन बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार प्रयासरत है। जनपद की ब्लॉकवार स्थिति में सर्वाधिक कोरोनारोधी टीका लगवाले में अमरोहा ब्लाक ने इतिहास रच दिया है। सभी छह ब्लाकों के टीकाकरण में अमरोहा आगे है। जबकि गंगेश्वरी फिसड्डी है। वहीं जिले में अब तक कुल 2,99,578 लाख लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया है।
विज्ञापन

महामारी की पहली लहर के बाद देशभर के साथ जनपद में भी 16 जनवरी को कोरोना बचाव का टीका लगवाने की शुरूआत की गई थी। संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान भी जिले में टीकाकरण धीमी रफ्तार से चलता रहा। लेकिन अब तीसरी लहर की आहट की संभावना को लेकर लोग सतर्क होने लगे हैं। लोगों ने जागरूकता दिखाते हुए टीका लगवाने की पहल शुरू कर दी है। भारी संख्या में रोजाना टीकाकरण केंद्रों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से जिले में वैक्सीन की किल्ल्त है, लेकिन प्रयाप्त वैक्सीन के आधार पर वैक्सीनेशन यथावत जारी है। बूथों पर सुरक्षा का टीका लगवाने वालों की कोई कमी नहीं है। लोग रोजाना जिला अस्पताल सहित हरेक बूथ पर टीकाकरण कराने पहुंच रहे हैं। विभाग की तरफ से रविवार को छोड़कर जनपद में प्रतिदिन कोरोनारोधी टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉकवार टीकाकरण की रैंकिंग तैयार की है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि तेरह जुलाई तक जिले भर में कुल 2 लाख 99 हजार 578 लोगों ने टीका लगवाया है। इनमें 2,53, 189 लाख को पहली डोज लगाई गई है। जबकि 46, 389 ने दूसरी डोल भी लगवा ली है। अबतक के टीकाकरण में अमरोहा ब्लॉक सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर गजरौला, तीसरे नंबर पर जोया, चौथे नंबर पर हसनपुर, पांचवें नंबर पर धनौरा और गंगेश्वरी ब्लॉक सबसे पिसड्डी छठवें नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed