फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Fireworks factory explosion, more than four dead, workers buried under rubble

UP: अमरोहा की पटाखा फैक्टरी में धमाका, चार महिला श्रमिकों की माैत... छह जख्मी, माैके पर अफरा तफरी की VIDEO

Mon, 16 Jun 2025 12:22 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 12:22 PM IST
सार

अमरोहा के अतरासी गांव के चल रही पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने से चार लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। धमाके के बाद माैके पर अफरा तफरी मच गई। माैके पर डीएम और एसपी ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन
Amroha: Fireworks factory explosion, more than four dead, workers buried under rubble
अमरोहा की पटाखा फैक्टरी में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र के अतरासी गांव के जंगल में बनी पटाखा फैक्टरी में सोमवार को अचानक तेज धमाका हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्टरी की टीनशेड पूरी तरह ध्वस्त हो गई। हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन

Amroha: Fireworks factory explosion, more than four dead, workers buried under rubble
अमरोहा की पटाखा फैक्टरी में हादसा - फोटो : संवाद
मलबे में दबे मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव में मदद की। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Amroha: Fireworks factory explosion, more than four dead, workers buried under rubble
अमरोहा की पटाखा फैक्टरी में हादसा - फोटो : संवाद

प्रशासन ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन कर दिया है। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। समिति को सभी पहलुओं की पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Amroha: Fireworks factory explosion, more than four dead, workers buried under rubble
अमरोहा की पटाखा फैक्टरी में हादसा - फोटो : संवाद

फैक्टरी मालिक के लाइसेंस और उससे जुड़े दस्तावेज भी खंगाले जाएंगे। डीएम ने बताया कि माैके पर चार महिलाओं की मौत हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार फैक्टरी हापुड़ निवासी व्यक्ति की बताई जा रही है।  इससे पहले एक मई को गांव भावली में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हो गया था।

Amroha: Fireworks factory explosion, more than four dead, workers buried under rubble
अमरोहा की पटाखा फैक्टरी में हादसा - फोटो : संवाद

इसकी चपेट में आकर एक बच्चा झुलस गया था। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने माैके पर पहुंचकर जांच की थी। बताया गया कि पिछले कई माह से रहरा क्षेत्र के गांव भावली में नदी के पास एक मकान में अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी का संचालन हो रहा था।

Amroha: Fireworks factory explosion, more than four dead, workers buried under rubble
अमरोहा पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : संवाद

इसमें फुलझड़ी से लेकर कई तरह के पटाखों की पैकिंग व निर्माण कराया जा रहा था। इसमें गांव व आसपास के लोगों मजदूरी पर काम भी प्रतिदिन दिया जाता था। गांव की एक महिला अपने बच्चे को लेकर मजदूरी करने गई थी। बताते हैं कि बच्चा फुलझड़ी जलाने लगा, जिससे विस्फोट हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उस पर काबू कर लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध पटाखा फैक्टरी संचालित की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed