फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Father arrested for sexually assaulting minor daughter accused arrested

Amroha: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म में पिता गिरफ्तार, गर्भवती होने पर खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2022 05:29 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)।
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली (अमरोहा)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 15 Jun 2022 05:29 PM IST
सार

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पर आरोप है कि उसने अपनी 17 वर्षीय बेटी को डरा धमका कर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी जब गर्भवती हो गई तो उसने मां को बताया। इसके बाद किशोरी के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
Amroha Father arrested for sexually assaulting minor daughter accused arrested
पिता ने दुष्कर्म कर नाबालिग को किया गर्भवती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ईट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले 50 वर्षीय पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर पिता की करतूत से पर्दा उठ गया। अल्ट्रासाउंड में किशोरी दो माह की गर्भवती निकली। घटना से परिजनों में हड़कंप गया। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाला व्यक्ति ईट भट्ठे पर मजदूरी करता है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा सात बच्चे हैं। आरोप है कि मजदूर अपनी 17 वर्षीय बेटी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता था। घर में अकेला पाकर कई बार दुष्कर्म किया। पिता के डर से खौफजदा किशोरी अपने परिजनों को कुछ नहीं बताती थी।
विज्ञापन


इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई। घटना से परिजनों के होश उड़ गए। मां और भाई ने किशोरी का अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें उसके दो महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। लिहाजा, बुधवार को किशोरी के भाई ने डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और किशोरी के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि बेटे की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। उसे जेल भेज दिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed