फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Farmer shot himself in the courtyard of his house, weapon recovered

कहां से आया तमंचा: किसान ने घर के आंगन में खुद को गोली से उड़ाया, हथियार बरामद.... आवाज सुनकर परिजन सन्न

Thu, 20 Mar 2025 07:17 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 20 Mar 2025 07:17 PM IST
सार

किसान ने घर के आंगन में तमंचा कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने 315 बोर का तमंचा बरामद कर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। हथियार कहां से आया इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Amroha: Farmer shot himself in the courtyard of his house, weapon recovered
अमरोहा पुलिस कर रही जांच

विस्तार

बावनपुरा माफी गांव में रहने वाले किसान जतिन (29) ने घर के आंगन में तमंचे से खुद को गोली से उड़ा लिया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस से जांच पड़ताल की और तमंचे को बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने घटना को इत्तेफाकिया दर्ज किया है। वहीं, पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक जतिन गांव में रहने वाले किसान रणवीर सिंह के बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। खेती-बड़ी करने वाले जतिन को शराब पीने की लत थी। होली के बाद से वह लगातार शराब पी रहे थे। बुधवार की रात भी घर शराब पीकर पहुंचे और इसके बाद रात को करीब नौ बजे घर के आंगन में खड़े होकर उसने अपनी कनपटी से तमंचा सटा कर ट्रिगर दबा दिया।
विज्ञापन


गोली जतिन के सिर के आर पार हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन आंगन में पहुंचे तो जतिन खून से लथपथ पड़े हुए थे। इसके बाद परिजन जतिन को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रजबपुर थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और 315 बोर का तमंचा बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जतिन ने आत्महत्या क्यों की परिजन भी इससे पूरी तरह अनजान है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक जतिन के पास तमंचा कहां से आया इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में आयुध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

जमीनी रंजिश दो पक्षों में मारपीट 
हसनपुर में जमीनी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस को तहरीर दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। यह मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी का है। गांव में दो पक्षों में कई माह से जमीनी रंजिश चल रही है।

पहले भी कई बाद विवाद हो चुका है। बृहस्पतिवार की दोपहर को दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। मौके पर खड़े एक व्यक्ति ने इसका वीडियो तैयार कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलते ही गांव के प्रधान और मौके पर पहुंचे।

उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। वीडियो वायरल होते हुए पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed