{"_id":"621f05d636557b5456514d3e","slug":"amroha-farmer-dies-in-road-accident-son-injured-police-probing-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: मिल में गन्ना डाल वापस लौट रहे किसान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: मिल में गन्ना डाल वापस लौट रहे किसान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, बेटा घायल
Wed, 02 Mar 2022 11:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:21 AM IST
सार
घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में किसान की मौत हुई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के हसनपुर के रहरा मार्ग पर त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव निरयावली खादर निवासी किसान महावीर ( 40) पुत्र कैलाश मंगलवार को त्रिवेणी सूगर मिल चंदनपुर में गन्ना डालने के लिए गया था। मिल में गन्ना उतारने के बाद किराए की ट्रैक्टर ट्राली को लेकर चालक चला गया था।
विज्ञापन
लिहाजा रात में महावीर बाइक पर सवार होकर दिव्यांग बेटे विनोद के साथ वापस लौट रहा था। छपना और चंदनपुर के बीच अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें महावीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में किसान की मौत हुई है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।