फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Drone flown over fields search for woman, location found in Dehradun evening

Amroha: महिला को खोजने के लिए खेतों पर उड़ाया ड्रोन, पुलिस भी दिनभर लगी रही, शाम को लोकेशन देहरादून में मिली

Sun, 08 Oct 2023 06:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 06:34 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि लापता महिला की परिजनों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इससे नाराज होकर वह घर से चली गई। अनहोनी की आशंका के कारण खेतों और अन्य जगहों पर तलाश किया गया। बाद में उसके देहरादून में होने की सूचना मिली। 

विज्ञापन
Amroha: Drone flown over fields search for woman, location found in Dehradun evening
महिला से ड्रोन से की गई तलाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजरौला के एक गांव  में अचानक लापता हुई महिला को खोजने के लिए मायके वालों ने ग्रामीणों संग खेतों में ड्रोन को उड़ाया। सैकड़ों बीघे तक खेतों को खंगाल डाला। पुलिस की टीम भी उसे खोजने लिए मशक्कत करती रही। थक हार कर परिजन अनहोनी की आशंका जताने लगे।

विज्ञापन


इसी बीच महिला ने फोन कर परिजनों को सूचना दी कि वह देहरादून में है। इसके बाद परिजन उसे लेने के लिए रवाना हो गए। मुरादाबाद के हरथला थाना क्षेत्र के गांव मऊ निवासी राहुल कुमार की बहन सावित्री की शादी करीब 18 वर्ष पूर्व गजरौला थाना क्षेत्र के ढकिया भूड़ निवासी चंद्रपाल सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन


चंद्रपाल सिंह ने पहली पत्नी की मौत हो जाने पर सावित्री संग विवाह किया था। 11 साल पूर्व चंद्रपाल सिंह की मौत हो गई। सावित्री अपने बेटों, पुत्रवधुओं और बेटी के साथ रहती है। सलेमपुर गौसाईं के रकबे में खेतों के बीच घर बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह सावित्री का पुत्रवधू से विवाद हो गया। जिसके चलते वह नाराज होकर खेतों से गायब हो गई। दोपहर बाद तक घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। सावित्री के भाई को सूचना देकर खेतों में तलाश करने लगे।

ग्रामीण भी खोजने में लग गए। खेतों को खंगाल डाला। रात को थाने गए और पुलिस को जानकारी दी। रविवार की सुबह सावित्री के भाई राहुल कुमार, चंद्रभान, मां सरोज देवी, बहन सुरेंद्री, मिथलेश और भाभी पिंकी आदि उसके घर पहुंचे। सावित्री के बारे में जानकारी ली।


इसके बाद खेतों में तलाश करने निकल गए। गजरौला से ड्रोन कैमरा वाला बुला लिया। धान और गन्ने के खेतों के ऊपर ड्रोन कैमरा उड़ाया। बाद में खबर मिली कि सावित्री देहरादून है। राहुल कुमार ने बताया कि उनकी बहन से बात हो गई है। बहन को लेने के लिए देहरादून जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed