फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Deputy CM Maurya will lay the foundation stone of Circuit House today

अमरोहा: डिप्टी सीएम मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, डिडौली में सर्किट हाउस का शिलान्यास करेंगे

Sun, 24 Sep 2023 12:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 12:03 PM IST
सार

एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक करीब सात घंटे जोया से अमरोहा रोड पूरी तरह बंद रहेगा। मुरादाबाद जाने वाली सभी वाहन कांठ रोड होकर जाएंगे।  

विज्ञापन
Amroha: Deputy CM Maurya will lay the foundation stone of Circuit House today
अमरोहा पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जिले में पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। रविवार को उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा। इसके बाद वह सीधे भाजपा कार्यालय की तरफ गए। जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

विज्ञापन


मौर्य पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर समीक्षा बैठक करेंगे। उधर, सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। रविवार सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक करीब सात घंटे जोया से अमरोहा रोड पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन


शहर से मुरादाबाद जाने वाली सभी वाहन कांठ रोड होकर जाएंगे। जबकि हाईवे से अमरोहा की तरफ आने वाले सभी वाहन अतरासी रोड होकर शहर में घुसेंगे। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुरादाबाद से अमरोहा को आने वाला समस्त प्रकार के वाहन कांठ रोड होकर अमरोहा आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो वाहन हाईवे होकर अमरोहा आएंगे, वह सभी वाहन जोया के बजाए अतरासी तिराहा थाना रजबपुर से नीचे उतारकर एआरटीओ ऑफिस होकर अमरोहा में प्रवेश करेंगे। संभल चौराहा व जोया चौराहे से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

अमरोहा से मुरादाबाद को जाने वाला सभी प्रकार का वाहन कांठ रोड होकर मुरादाबाद की तरफ जाएंगे। अमरोहा से दिल्ली व मुरादाबाद की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन अमरोहा से एआरटीओ तिराहा होकर अतरासी तिराहा रजबपुर हाईवे होकर अपने गंतव्य की तरफ जाएंगे।

शहर के टीपी नगर से सभी प्रकार के वाहन बंबूगढ़ की तरफ नहीं जाएंगे। जिन्हें जोया जाना है, वह वाहन टीपीनगर नगर से अतरासी तिराहा होकर हाईवे की तरफ जाएंगे।

चमकाया गया डिडौली, व्यवस्था हुई चाक चौबंद

डिडौली में डिप्टी सीएम दोपहर बाद सर्किट हाउस के शिलान्यास के लिए भूमि पूजन भी करेंगे। इसके लिए डिडौली को चमका दिया गया है। वहां बन रहे सर्किट हाउस के आसपास से अतिक्रमण को हटा दिया गया तो सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त करा दी गई। शनिवार को डीएम राजेश त्यागी व एसपी कुंवर अनुपम सिंह डिडौली में डेरा डाले रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed