फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha colleague murdered bhattha wager by slitting throat ran away

अमरोहा: प्रयागराज के भट्ठा मजदूर की फावड़े से गर्दन काट कर हत्या, साथी मजदूर ने दिया वारदात को अंजाम

Sat, 21 May 2022 09:51 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 21 May 2022 09:51 AM IST
सार

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी ने बताया कि मृतक संतोष कुमार के चचेरे भाई बच्चू लाल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Amroha colleague murdered bhattha wager by slitting throat ran away
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा के जोया में ड्यूटी खत्म कर सोए प्रयागराज के भट्ठा मजदूर की साथी ने फावड़े से गर्दन काट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मजदूर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पतेई खालसा गांव की है। यहां रहने वाले मोहम्मद आरिफ का गांव के जंगल में ईंट भट्ठा है। जिस पर प्रयागराज जनपद के सोराब थानाक्षेत्र के गांव उदयचंदपुर निवासी संतोष कुमार और प्रयागराज में ही नवाबगंज थानाक्षेत्र के गांव कोठीहार निवासी श्यामू ईंट पकाने का काम करते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात संतोष की ड्यूटी एक बजे तक थी। जबकि श्यामू की ड्यूटी इसके बाद शुरू हुई। बताते हैं कि इस दौरान संतोष कुमार और श्यामू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद थका हारा संतोष कुमार भट्ठा परिसर में ही सो गया। तभी श्यामू ने फावड़े से सोते हुए संतोष कुमार की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। जिससे संतोष कुमार की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी श्यामू घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ संतोष कुमार का शव देख कर भट्ठा पर मौजूद अन्य मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही एसएसआई सुकर्मपाल राणा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की।

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी ने बताया कि मृतक संतोष कुमार के चचेरे भाई बच्चू लाल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपी श्यामू को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद संतोष कुमार सो गया और श्यामू ने वारदात को अंजाम दे दिया। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed