{"_id":"624fd1cb539fbf5071344d5f","slug":"amroha-childless-uncle-killed-nephew-relatives-protest-with-dead-body-at-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: बच्चे का शव थाने के सामने रखकर बिजनौर मार्ग पर लगाया जाम, चाचा ने कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: बच्चे का शव थाने के सामने रखकर बिजनौर मार्ग पर लगाया जाम, चाचा ने कर दी हत्या
Fri, 08 Apr 2022 04:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 08 Apr 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से बात करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा के गजरौला में बेऔलाद चाचा द्वारा चचेरे भाई संग मिल कत्ल किए गए सात वर्षीय बालक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपी मदन के ससुरालियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों का आरोप है कि पांच लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, दो लाख दे दिए गए। इसका खुलासा किया जाए कि यह रकम कहां से आई।
विज्ञापन
साढ़े सात बजे चौहानपुरी के लोग बालक टिल्लू का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को लेकर थाने सामने आए। शव को थाने सामने बिजनौर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। यहां आक्रोशित लोगों का कहना था कि मृतक टिल्लू व उसके बड़े भाई लव कुमार की पांच लाख रुपये में सुपारी दी गई थी।
विज्ञापन
जिसमें दो लाख रुपये विपिन को दे भी दिए। गुस्साए लोगों का कहना है कि उसके पास यह रकम कहां से आई। हत्यारोपी मदन के ससुराल वालों का हाथ है। उनको मौके पर बुलाया जाए। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने की थाने में घुसने की कोशिश की। पुलिस के साथ महिलाओं से पुलिस की हुई तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन