फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: body young man who had gone to irrigate crops was found, family said he was beaten to death

Amroha Crime News: खेत पर सिंचाई करने गए युवक का शव मिला, परिजन बोले-पीटकर मार डाला

Wed, 05 Feb 2025 05:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 05 Feb 2025 05:59 PM IST
सार

खेत पर सिंचाई करने गए युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
Amroha: body young man who had gone to irrigate crops was found, family said he was beaten to death
शाहनवाज - फोटो : संवाद

विस्तार

खेत पर फसल की सिंचाई करने गए किसान के बेटे का शव खेत में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान भी हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में किसान आस मोहम्मद का परिवार रहता है।

विज्ञापन


मंगलवार की रात को आस मोहम्मद अपने 18 वर्षीय बेटे शाहनवाज के साथ खेत पर गेहूं और सरसों की फसल की सिंचाई करने के लिए गए थे। देर रात आस मोहम्मद बेटे को खेत पर छोड़कर घर आ गए थे। बुधवार की सुबह को युवक का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार और सीओ दीप कुमार पंत ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताते हैं कि शाहनवाज मदरसे का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि प्रथम दृष्टतया करंट से मौत की बात सामने आ रही है। फिर भी शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आईटीआई कैंपस के पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव 

बिलासपुर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के कैंपस में संस्थान की कंप्यूटर ट्रेड की छात्रा का शव पेड़ पर लटका मिला। छात्रा के पिता इसी संस्थान में अनुदेशक हैं। यह परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, जो वर्तमान में आईटीआई कैंपस में ही रहता है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर के फाजलपुर रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अनिल कुमार अनुदेशक के पद पर तैनात हैं। वह अपने परिवार के साथ आईटीआई कैंपस में बने आवास में रहते हैं।

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर निवासी अनिल की 17 साल की बेटी खुशी इसी काॅलेज में कंप्यूटर ट्रेड की छात्रा है। मंगलवार तड़के खुशी का शव कैंपस में ही स्थित आम के पेड़ पर लटका हुआ देखा। खबर पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे और खुशी के लटकते शव को देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

शव को देख परिजन रोने लगे थे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रा के शव को पेड़ से नीचे उतारा और फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलने के बाद आईटीआई का पूरा स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया था।

हालांकि, खुशी के फंदा बनाकर पेड़ से लटककर जान देने के मामले में परिवार ने इन्कार किया है। शोकाकुल परिवार का कहना है कि खुशी बीमार चल रही थी और इसी कारण उसकी मृत्यु हुई। चर्चा यह भी है कि किसी विवाद के चलते छात्रा ने दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या की है।

मृतक छात्रा के परिवार के लोगों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि आईटीआई की छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed