फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Bike rider son dies in road accident, father serious, returning from marriage ceremony

अमरोहा: सड़क हादसे में बाइक सवार बेटे की मौत, पिता गम्भीर रूप से घायल

Sat, 11 Dec 2021 02:55 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा।
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 11 Dec 2021 02:55 PM IST
सार

हसनपुर के मोहल्ला शिवाला रोड निवासी धर्मवीर प्रजापति (40) शुक्रवार को अपने पिता के साथ बाइक से डिडौली थानाक्षेत्र के गांव सलामतपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर शाम लौटते समय कालाखेड़ा से नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन
Amroha: Bike rider son dies in road accident, father serious, returning from marriage ceremony
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF

विस्तार

डिडौली कोतवाली क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

विज्ञापन


हसनपुर के मोहल्ला शिवाला रोड निवासी धर्मवीर प्रजापति (40) शुक्रवार को अपने पिता रामचरण प्रजापति के साथ बाइक पर सवार होकर डिडौली थानाक्षेत्र के गांव सलामतपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर शाम वहां से लौटते समय कालाखेड़ा से नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिसमें दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता रामचरण की हालत नाजुक बताई जा रही है। धर्मवीर के परिवार में दो बेटी और एक बेटा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed