फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Bike collided with truck parked on roadside, businessman and his friend died on spot

अमरोहा में हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, कारोबारी और दोस्त की मौके पर मौत.. अंतिम समय तक रहे साथ

Tue, 01 Oct 2024 03:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 01 Oct 2024 03:04 PM IST
सार

अमरोहा में कारोबारी और उसके साथी की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने पर मौत हो गई। दोनों बाइक से अमरोहा जा रहे थे। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Amroha: Bike collided with truck parked on roadside, businessman and his friend died on spot
अमरोहा हादसे में जान गंवाने वाले युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक घुसने के बाद रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारी मोहम्मद जैद (20) और उसके फल कारोबारी दोस्त नदीम (22) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


जान गंवाने वाले रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारी मोहम्मद जैद बिजनौर जनपद के नूरपुर थानाक्षेत्र के युसूफनगर के रहने वाले दिवंगत इरशाद अहमद के बेटे थे। जबकि नदीम नूरपुर के मोहल्ला पीपला जहांगीर के रहने वाले इसरार अहमद के बेटे थे। दोनों अच्छे दोस्त थे।
विज्ञापन


मोहम्मद जैद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि नदीम छह भाई- बहनों में सबसे छोटा। मोहम्मद जैद के मामा अमरोहा के मोहल्ला दानिशमंदान में रहते हैं। परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात मोहम्मद जैद अपने दोस्त नदीम के साथ बाइक पर सवार होकर मामा के घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही उनकी बाइक अमरोहा नौगांवा सादात रोड स्थित पीलाकुंड के पास पहुंची तो यहां सड़क पर खड़े खराब ट्रक में पीछे से घुस गई। इस हादसे में मोहम्मद जैद और उसका दोस्त नदीम गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।


दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed