फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha became yogic, more than three lakh people did yoga

योगमय हुआ अमरोहा, तीन लाख से अधिक लोगों ने किया योगाभ्यास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Amroha became yogic, more than three lakh people did yoga
अमरोहा मिनी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन करते बच्चे। संवाद - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। अमरोहा के मिनी स्टेडियम का मंगलवार को कतारबद्ध लोगों ने जब एक साथ योग के आसान किए तो दृश्य देखने वाला था। मौका था अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का। इस मौके पर जिलेभर ग्राम पंचायत, ब्लाक, तहसील स्तर पर तीन लाख से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान योगाचार्यों ने भी लोगों ने योग से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम मिनी स्टेडियम अमरोहा में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप कुमार और जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी की मौजूदगी में किया गया। यहां पर लगभग सात हजार लोगों ने प्रतिभाग किया। योग प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह, महेश कुमार, डॉ रेनू एवं व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार, राजदीप सिंह, सुमित यादव, पुरुजीत सिंह, सोनू कुमार, वैभव गुप्ता, कंचन सिंह के निर्देशन में हुआ। सभी ने प्रतिभागियों को योग कराया गया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री संदीप कुमार ने कहा कि योग से भारत की विश्व में एक अलग पहचान बनी है। योग भारत के संस्कृति के साथ जुड़ा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने योग को संस्कृति की परंपरा को भारतीय परंपरा से जोड़ा है। कहा कि आज भारत की पहचान योग के रूप में विश्व में की जा रही है। अवश्य ही भारत विश्व गुरु बनने की दिशा की ओर अग्रसर हो रहा है। योग से ज्यादा लोग प्रतिवर्ष जुड़ रहे हैं। जब तक सूर्य उदय होता रहेगा तब तक लोग देश में योग कर अपना योगदान देते रहेंगे। कहा कि यौगिक क्रियाओं से अवश्य ही मनुष्य के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आएगा और मानव जीवन के लिए योग क्रिया लाभकारी सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि योग अवश्य ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन लाता है। यह मानव जीवन के लिए उपहार है। अपने जीवन में योग के लिए समय अवश्य निकालें। यह शरीर को स्वस्थ बनाने के साथ-साथ मस्तिष्क में स्वस्थ आत्मा का निर्माण भी करता है। योग मन और दिमाग को शांत रखता है। बीमारियों से बचाता है और शरीर को ऊर्जावान और तरोताजा रखता है। तनाव कम करने में सहायक है।
इस दौरान एडीएम भगवान शरण, एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, जिला विकास अधिकारी परियोजना निदेशक, एसडीएम, डीआईओएस, बीएसए, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि पाल नागर, पूरन सिंह सैनी आदि शिक्षक, बच्चे और महिलाएं मौजूद रहे। इस दौरान योग शिविर में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों महिलाओं बच्चों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधन को सुना।
ये आसन कराए गए
योग के दौरान ताड़ासन, वृषासन, पादहस्तासन, अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन भद्रासन, वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, शशकासन, कपालभाति आदि योग कराए गए। कार्यक्रम का समापन जोर से हंसाकर आसन से हुआ।

योग को स्वास्थ्य के लिए रामबाण बताया
मंडी धनौरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नगर में कई स्थानों पर योगाभ्यास किया गया। नगर के गांधी इंटर कालेज में प्रशासन की ओर से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां योग गुरु अनीता भटनागर ने योगाभ्यास कराया। यहां एसडीएम अरुण कुमार, पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी, तहसीलदार अर्चना शर्मा, बीडीओ रोहताश कुमार, एडीओ रामचंद्र व गौरव गंधर्व, सोनू कुमार, उमेश सैनी आदि मौजूद थे। नगर की गढ़ी मंदिर धर्मशाला में भाजपा विधायक राजीव तरारा ने योगाभ्यास कराया। उनके निर्देशन में लोगों ने योग किया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से योग करने से असाध्य रोगों पर भी काबू पाया जा सकता है। यहां अनिल अग्रवाल, केके अग्रवाल, कमल अग्रवाल, सुभाष बंसल, चंद्रशेखर गर्ग, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद थे। नगर के बालाजी मंदिर में महिला योग समिति द्वारा योग कार्यक्रम किया गया। योग शिक्षिका सुशीला गुप्ता ने महिलाओं को योग कराया। यहां कुसुम गोयल, शरद गर्ग, गीतेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद थे। वेव इंडस्ट्रीज में भी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर यूनिट हेड एसपी तोमर, गन्ना महाप्रबंधक जगतवीर सिंह, डीपी तिवारी आदि मौजूद थे। वाईएमएस पीजी कालेज में भागीरथी देवी महाविद्यालय, बाबा हरदेव सिंह डिग्री कालेज, वाईएमएस पीजी कालेज, गांधी इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स ने संयुक्त रूप से योग किया। प्राथमिक विद्यालय संख्या एक, थाना धनौरा, थाना बछरायूं, एएनडीपी इंटर कालेज बछरायूं, सीसीएस एकेडमी बछरायूं, एसकेएम इंटर कालेज घंसूरपुर माफी, चाणक्य गुरू एकेडमी में भी योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर चंद्रशेखर आजाद आदि मौजूद थे।

अमरोहा मिनी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के दौरान सेल्फी लेतीं महिलाए। संवाद

अमरोहा मिनी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के दौरान सेल्फी लेतीं महिलाए। संवाद- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed