फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Attempt to rape a student, accused elderly shopkeeper beaten with slippers

Amroha: छात्रा से दुष्कर्म करने की कोशिश, आरोपी बुजुर्ग दुकानदार की चप्पलों से पिटाई, पुलिस को सौंपा

Tue, 23 Jul 2024 04:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 23 Jul 2024 04:26 PM IST
सार

हसनपुर में बुजुर्ग दुकानदार ने दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोपी दुकानदार को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ चप्पलों से पिटाई कर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Amroha: Attempt to rape a student, accused elderly shopkeeper beaten with slippers
आरोपी दुकानदार की चप्पलों से पिटाई करते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हसनपुर में स्कूल से घर लौट रही कक्षा 10 की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी दुकानदार की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोहल्ले के लोगों ने दुकान के अंदर से आरोपी को पड़कर उसकी चप्पलों से पिटाई की थी।

विज्ञापन


महिलाओं ने भी पीटा था। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  बताते हैं कि नगर के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी नगर के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है।
विज्ञापन


वह रोजाना की तरह सोमवार दोपहर को छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रही थी। अपने मोहल्ले में पहुंची तो बुजुर्ग दुकानदार ने छात्रा को उसकी छोटी बहन के बेहोश होने की बात का बहाना बनाकर अंदर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा था। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी दुकानदार को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की थी। इस दौरान महिलाओं ने भी चप्पलों से पिटाई की थी।


चप्पलों से पिटाई का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उधर, मौके पर पकड़े जाने के बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भिजवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed