फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha Attack: Three arrested for beating a leopard to death, FIR changed, name of village head removed

Amroha Attack: तेंदुए को पीटकर मारने में तीन गिरफ्तार, बदली गई तहरीर पर केस...हटाया गया ग्राम प्रधान का नाम

Sun, 08 Jun 2025 07:12 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 07:12 PM IST
सार

कुतुबपुर हमीदपुर गांव में तेंदुए के हमले में छह किसान घायल हो गए थे। कुछ ग्रामीणों ने बचाव में तेंदुए पर हमला कर दिया। इससे उसकी माैत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Amroha Attack: Three arrested for beating a leopard to death, FIR changed, name of village head removed
नाैगांवा सादात में तेंदुए के हमले के बाद कोतवाली पहुंचे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

कुतुबपुर हमीदपुर गांव में तेंदुए को पीट-पीटकर मारने में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश का जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने बदली हुई तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। वन कर्मियों की हिरासत से छुड़ाए गए तीनों आरोपियों के सरेंडर करने के बाद ग्राम प्रधान व उनके साथियों का नाम तहरीर से हटा दिया गया है।

विज्ञापन


फिलहाल, पुलिस तेंदुए की हत्या करने वाले अज्ञात लोगों की वीडियो व फोटो के आधार पर पहचान कर रही है। शनिवार सुबह करीब सात बजे कुतुबपुर हमीदपुर गांव निवासी कोविन खेत में टमाटर तोड़ रहे थे। अचानक उन पर तेंदए ने हमला कर दिया। पास ही खेत में काम कर रहे लोगों ने कोविन को बचाने की कोशिश की तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया था।
विज्ञापन


हमले में छह किसान घायल हो गए थे। इस पर भड़के ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से तेंदुए की घेराबंदी शुरू कर दी। इधर से उधर दौड़ता तेंदुआ बार-बार लाठी-डंडों का शिकार होता रहा और जबकि तेंदुए के हमले से ग्रामीण भी घायल होते रहे। इस बीच ग्रामीणों लाठी-डंडों से तेंदुए को इस हद तक पीटा कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ के हाथों तेंदुआ मारे जाने की सूचना पर नौगांवा सादात पुलिस और वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजीव वर्मा, वन दरोगा केपी सिंह वनरक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक तेंदुए के हमले से घायल छह लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। टीम ने तेंदुए का शव कब्जे में लिया।

साथ ही तीन लोगों को भी हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। इनमें ग्राम प्रधान बृजेश के भाई राकेश और धर्मवीर व राजू शामिल थे। तीनों की हिरासत का पता चलते ही भीड़ ने थाने का रुख किया और हंगामे के बीच हिरासत में लिए गए तीनों को थाने से भगा दिया था।

क्षेत्रीय वन अधिकारी राजीव वर्मा ने तहरीर देकर राजू सैनी, धर्मवीर व ग्राम प्रधान के भाई राजेश कुमार और अज्ञात ग्रामीणों पर तेंदुए को पीट पीटकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके अलावा ग्राम प्रधान बृजेश और उनके अज्ञात साथियों पर तीनों आरोपियों को हिरासत से भागने का आरोप लगाया था।

छुड़ाए तीनों आरोपियों को दोबारा थाने भेजने के लिए कहा था। आरोपी राजेश कुमार ग्राम प्रधान का भाई है। अन्य लोगों के भी मामले में फंसने के डर से ग्रामीणों ने राजू सैनी, धर्मवीर और राजेश कुमार को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद वन विभाग ने ग्राम प्रधान बृजेश और उनके अज्ञात साथियों का नाम हटाते हुए दूसरी तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया है।


तेंदुए को मारने वाले राजू सैनी, धर्मवीर और राजेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वीडियो और फोटो के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है। - अवधभान भदोरिया, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed