फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Accident while burning firecrackers Hasanpur, five children got burnt, treatment going on

Amroha: हसनपुर में पटाखा जलाते समय हादसा, पांच बच्चे झुलसे, हायर सेंटर में चल रहा उपचार

Mon, 13 Nov 2023 12:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 12:08 PM IST
सार

हसनपुर में पटाखा जलाते समय पांच बच्चे झुलस गए। हादसे के दौरान चीख पुकार मचने के बाद मौके पर परिजन पहुंचे। इसके बाद सभी को उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया गया। 

विज्ञापन
Amroha: Accident while burning firecrackers Hasanpur, five children got burnt, treatment going on
हसनपुर में झुलसे बच्चे - फोटो : संवाद

विस्तार

हसनपुर क्षेत्र के गांव में पटाखा जलाते समय हादसा हो गया। जिसमें पांच बच्चे झुलस गए। झुलसे बच्चों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से दो बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर में सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे हुई।

विज्ञापन


गांव में सोमपाल सिंह और देवराज सिंह दोनों भाइयों के परिवार रहते हैं। सोमपाल का 10 वर्षीय बेटा विवेक और 6 वर्षीय बेटी छबिया और देवराज का 9 वर्षीय बेटा गजेंद्र, 7 वर्षीय बेटा कोशिंदर और 6 वर्षीय बेटी कविता घर के बाहर पटाखे जला रहे थे। एक पटाखा मिस होने पर बच्चों ने उसे खोल लिया और उसकी बारूद को जलते हुए उपले पर डाल दिया।
विज्ञापन


जिसकी वजह से उपले में तेज आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर पांचों बच्चे झुलस गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर परिजन पहुंचे और बच्चों को आग से बचाया। एंबुलेंस की सहायता से झुलसे बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से विवेक और गजेंद्र को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकार अरुण कुमार का कहना है कि पटाखा जलाते समय बच्चे झुलस गए हैं। उनका उपचार करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed