फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: 40 lakhs stolen including cash and jewelery from Mistry house

अमरोहा: ट्रैक्टर मिस्त्री के घर से नगदी-जेवर सहित 40 लाख की चोरी

Thu, 14 Oct 2021 11:58 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली(अमरोहा) 
अमर उजाला नेटवर्क, डिडौली(अमरोहा)  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 14 Oct 2021 11:58 AM IST
सार

चोरी की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ट्रैक्टर मिस्त्री के घर आने वाले समय में दो बच्चों की शादी है।

विज्ञापन
Amroha: 40 lakhs stolen including cash and jewelery from Mistry house
चोरी के बाद मकान में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेखौफ चोरों ने डिडौली कोतवाली के चंद कदम की दूरी पर ट्रैक्टर मिस्त्री के घर को निशाना बनाकर नगदी-जेवर सहित 40 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। पंद्रह दिन बाद मिस्त्री के बेटे और बेटी की शादी होनी है। इसलिए पीड़ित ने नगदी-जेवर जुटाकर रखे थे। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह करीब दो बजे हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने घटना की तहरीर दे दी है।

विज्ञापन


यह वारदात डिडौली कोतवाली से चंद कदम दूर
चोरी की यह वारदात डिडौली कोतवाली से चंद कदम दूर की है। हाइवे किनारे गांव के अड्डे पर अहमद हसन उर्फ पप्पू मिस्त्री का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। अहमद हसन घर के निचले हिस्से में ट्रैक्टर मिस्त्री की दुकान चलाते हैं। जबकि दूसरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। 
विज्ञापन


बेटे आसिफ और बेटी अजमी की होने वाली है शादी 
पंद्रह दिन बाद अहमद हसन के बेटे आसिफ और बेटी अजमी की शादी है। इसलिए परिवार ने बच्चों की शादी के लिए नगदी-जेवर जुटाकर घर में रखे थे। कुछ दिन पहले ही मिस्त्री अहमद हसन ने जमीन बेची थी। वहां से मिले 16 लाख रुपए भी घर में रखे थे। बुधवार की रात मिस्त्री अहमद हसन परिवार के सदस्यों के साथ घर के निचले हिस्से में सोए हुए थे। रात में किसी समय चोर दीवार फांद कर घर में घुस आए और दूसरी मंजिल पर बने कमरों के ताले तोड़कर 16 लाख रुपए की नकदी, 3 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 280 ग्राम सोने के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी की छत के सहारे दूसरी मंजिल पर पहुंचे
करीब दो बजे आहट होने पर पड़ोसी ने चोरों को दीवार कूद कर भागते देखा। घटना के समय चोरों ने जीने का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया था। लिहाजा ट्रैक्टर मिस्त्री परिवार के सदस्यों के साथ पड़ोसी की छत के सहारे दूसरी मंजिल पर पहुंचे। यहां कमरों के ताले टूटे पड़े थे, जबकि सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना से राजमिस्त्री का परिवार बदहवास हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ट्रैक्टर मिस्त्री ने करीब 40 लाख रूपये की चोरी बताते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


यह सामान हुआ चोरी
चोरों ने ट्रैक्टर मिस्त्री के यहां से 8 सोने के हार, 3 पेंडिल, 14 अंगूठी, 10 हाथ के कड़े, 1 झूमर, एक टीका, 2 नथ, 4 लोग, 3 जोड़ी झुमकी, 4 जोड़ी दूरिया, 1 गले की चैन, 3 जोड़ी टॉप्स, 3 तिबिजय, 1 नोज पिन और चांदी की 6 जोड़ी पाजेब, 5 जोड़ी पैर की चैन, 1 जोड़ी दस्त बंद, 2 जोड़ी तोड़े, 2 जोड़ी हाथ फूल, 1 जोड़ी बच्चे की चैन आदि जेवरात चोरी कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed