{"_id":"626ae65cce129858b66c8c1f","slug":"amrit-sarovar-will-be-developed-in-each-development-block-dm-jpnagar-news-mbd426311653","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक विकास खंड में विकसित किए जाएंगे अमृत सरोवर: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक विकास खंड में विकसित किए जाएंगे अमृत सरोवर: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में जनपद में प्रत्येक विकासखंड में अमृत सरोवर का विकास किया जाएगा। समस्त अमृत सरोवरों के रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी, उक्त निर्देश जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने अधीनस्थों को दिए।
गुरूवार को कलक्ट्रेट सभागार में अमृत सरोवरों के विकास के संबंध में उन्होंने अधीनस्थों की बैठक ली। कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में शासन द्वारा जनपद को 75 तालाब अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने का लक्ष्य दिया गया है। जनपद में 100 तालाब अमृत सरोवर के रूप में विकसित किए जाएंगे। जिसमें 25 तालाब अलग-अलग 06 विभागों द्वारा विकसित किये जाएंगे। आजादी के अमृत महोत्सव पर उपलक्ष में जनपद में प्रत्येक विकासखंड में अमृत सरोवर का विकास किया जाएगा। समस्त अमृतसर सरोवरों के रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी। सभी खंड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी कल शाम तक अपने-अपने क्षेत्र के तालाबों का चिंहिकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। 31 जुलाई तक सभी तालाबों के अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने का समय दिया गया है। प्राथमिकता के साथ कार्य कराया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। अमृत सरोवर के तट पर नीम, पीपल, कटहल, जामुन, महुआ, सहजन आदि के पौधे भी लगाए जाएंगे। अमृत सरोवर का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम रखा जाएगा। अमृत सरोवर में किसी भी दशा में गांव की नालियों से होता हुआ गंदा पानी नहीं पहुंचना चाहिए। अमृत सरोवरों में राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस व गांधी जयंती पर शहीदों की स्मृति में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन अमृत सरोवरों के किनारे आम, जामुन, नीम, पीपल, बरगद के छायादार पेड़ों के पौधे लगाकर तालाब की सीढ़ियां, इंटर लॉकिंग टाइल्स, बेंच का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, एडीएम भगवान शरण, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप, उप जिला अधिकारी सदर विजय शंकर, तहसीलदार भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।