{"_id":"6144ed5d8ebc3e91e5135071","slug":"ambedkar-s-statue-damaged-tension-in-the-village-hasanpur-news-mbd403050262","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, गांव में तनाव
विज्ञापन
हरा के फूलपुर में आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने वालों को गिरफ्तारी की मांग को प्रदर्शन करते ग्रामीण?
- फोटो : HASANPUR
रहरा(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में अराजक तत्वों द्वारा आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। अराजक तत्वों ने गुरुवार रात आंबेडकर तिराहे पर स्थित भीमराव आंबेडकर की मूर्ति का हाथ तोड़ दिया। नाराज लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। सूचना पर चार थानों की पुलिस पहुंच गई और लोगों को शांत कराया। मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं।
क्षेत्र के गांव फूलपुर में वर्ष 2006 से तिराहे पर बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। शुक्रवार सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी होने पर लोगों में रोष फैल गया। एकत्र हुए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। गांव में तनाव की स्थिति बनने पर पुलिस सतर्क हो गई। रहरा के अलावा आदमपुर, सैदनगली और हसनपुर थाने से पुलिस की टीम गांव पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके अलावा एसडीएम संजय बंसल, तहसीलदार भूपेंद्र सिंह, सीओ धनौरा सत्येंद्र सिंह, सीओ अमरोहा सिटी भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने गांव के ही कुछ युवकों के नाम पुलिस को बताते हुए नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि गांव निवासी श्यामवीर की तहरीर पर फूलपुर निवासी अमरीश कसाना, वीरेंद्र, पवन चौधरी, दीपक, कोशिंदर और बंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नई प्रतिमा लगवाने को राजी हुए ग्रामीण
आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर प्रशासन के अधिकारियों द्वारा नवीन अंबेडकर प्रतिमा लगाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत करने का प्रयास किया गया। थाना प्रभारी द्वारा गिरफ्तारी का आश्वासन देने के उपरांत आंबेडकर की नवीन प्रतिमा लगाने के लिए ग्रामीण राजी हो गए।
विज्ञापन
बसपाइयों ने गांव पहुंचकर दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की
हसनपुर। अराजक तत्वों द्वारा गांव फूलपुर में आंबेडकर के प्रतिमा खंडित होने से नाराज बहुजन समाज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल अमरोहा के जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में ग्राम फूलपुर पहुंचा। जिला अध्यक्ष ने समाज के लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम सब आपके साथ हैं। शासन एवं प्रशासन से इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग करेंगे। इससे एक दिन पूर्व हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव धौरिया में भी बाबा साहब के बोर्ड पर कालिख पोत दी गई थी। दोनों घटनाओं में मुकदमा तो पंजीकृत कर दिया गया परंतु दोषी अभी भी पकड़ से बाहर हैं। इस मौके पर अजब सिंह एडवोकेट सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल, मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी जाफर मलिक, डॉ ओंकार सिंह, महेश गौतम, जिला सचिव सुरेंद्र गौतम एडवोकेट एवं बबलू गौतम प्रधान, सभासद एवं नगर उपाध्यक्ष अरविंद उर्फ अन्ना, मुकेश जाटव, वीरेंद्र सिंह, महेश कुमार, संदीप कुमार, जयचंद सिंह आदि रहे। उधर, आंबेडकर विकास मंच के अध्यक्ष महेंद्र सिंह आर्य ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। कहा कि बाबा साहब का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। संवाद